img-fluid

राज्य के स्थापना दिवस पर सिक्किमवासियों को बधाई दी उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने

May 16, 2026


गंगटोक । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (Vice President CP Radhakrishnan) ने राज्य के स्थापना दिवस पर (On Statehood Day) सिक्किमवासियों को बधाई दी (Greeted the people of Sikkim) ।


  • सिक्किम राज्य स्थापना दिवस के मौके पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को समारोह में शामिल होने के लिए गंगटोक पहुंचे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के हैंडल से लिखा गया कि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सिक्किम राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को गंगटोक पहुंचे। ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा गया कि सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान गंगटोक स्थित लोक भवन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

    बता दें कि उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद यह पहली बार है जब सीपी राधाकृष्णन सिक्किम दौरे हैं। बता दें कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए गंगटोक का दौरा किया था। तब प्रधानमंत्री ने 4,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।

    Share:

  • सिक्किम के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Sat May 16 , 2026
    सिक्किम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं (Wished on Sikkim’s Foundation Day) । उन्होंने कहा कि सिक्किम में मुझे जो अपनापन मिला, वह मेरी यादों का हिस्सा बनकर रहेगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे बहनों और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved