img-fluid

होर्मुज में जहाजों पर नया सिस्टम लागू करेगा ईरान, बताया पूरा प्लान

May 17, 2026

डेस्क: ईरान ने कहा है कि वह जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए नया सिस्टम लागू करेगा. इसके तहत जहाजों से टोल टैक्स लिया जाएगा. ईरान का कहना है कि यह कदम युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई के लिए उठाया जा रहा है. ईरानी सांसद इब्राहिम अजीजी ने बताया कि ईरान जहाजों की आवाजाही के लिए नया ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लाएगा. इसके तहत जहाजों के लिए तय रास्ता बनाया जाएगा और खास सेवाओं के बदले शुल्क लिया जाएगा.

अजीजी ने कहा कि सिर्फ वही व्यावसायिक जहाज और देश इस सुविधा का फायदा उठा पाएंगे जो ईरान के साथ सहयोग करेंगे. यानी ईरान अपने विरोधी देशों के जहाजों पर सख्ती कर सकता है. ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने कहा कि ईरान दुश्मन देशों के सैन्य उपकरणों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने नहीं देगा. वहीं ईरानी संसद के डिप्टी स्पीकर अली निकजाद ने कहा कि नया कानून ईरान की सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय कानून और पड़ोसी देशों के अधिकारों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है.


  • इससे पहले इस्लामी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट का नया नक्शा जारी किया था. इसमें जहाजों के लिए नया सुरक्षित रास्ता दिखाया गया था, जो ईरान के तट के ज्यादा करीब है. दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा कि अगर जल्द शांति समझौता नहीं हुआ तो ईरान को बहुत बुरा समय देखना पड़ेगा.

    ईरानी सांसद अलीरेजा अब्बासी ने कहा कि संसद एक नया कानून लाने की तैयारी कर रही है. इसके तहत उन जहाजों की आवाजाही सीमित की जा सकती है, जो ईरान विरोधी देशों के लिए सैन्य सामान लेकर जा रहे हों. ऐसे जहाजों पर अतिरिक्त नियम और शुल्क भी लगाए जा सकते हैं. ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बधेर गलिबाफ ने कहा कि दुनिया अब नई व्यवस्था की तरफ बढ़ रही है.

    रूस ने होर्मुज संकट पर चीन के रुख का समर्थन किया है. रूस के राजनयिक मिखाइल उल्यानोव ने कहा कि स्थायी युद्धविराम ही इस समस्या का हल है. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भी कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत और स्थायी युद्धविराम से ही होर्मुज संकट का समाधान हो सकता है. इसी बीच बहरीन और अमेरिका संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं. इसमें ईरान से होर्मुज स्ट्रेट में हमले और बारूदी सुरंगें बिछाने से रोकने की मांग की जाएगी.

    Share:

  • भारत में जल्द एंट्री करेगी नई Tata Sierra EV, ADAS और 6 एयरबैग के साथ

    Sun May 17 , 2026
    डेस्क: भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स जल्द ही सिएरा ईवी को लॉन्च करने वाली है. जो वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में आएगी यानी इसकी लॉन्चिंग जुलाई और सितंबर के बीच हो सकती है. अब इस पुष्टि से लॉन्च की समय-सीमा को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है, क्योंकि पिछले कई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved