img-fluid

भारत में जल्द एंट्री करेगी नई Tata Sierra EV, ADAS और 6 एयरबैग के साथ

May 17, 2026

डेस्क: भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स जल्द ही सिएरा ईवी को लॉन्च करने वाली है. जो वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में आएगी यानी इसकी लॉन्चिंग जुलाई और सितंबर के बीच हो सकती है. अब इस पुष्टि से लॉन्च की समय-सीमा को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है, क्योंकि पिछले कई महीनों से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था.

टाटा की ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज में सिएरा ईवी, कर्व ईवी से ऊपर और मौजूदा फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक वाहन, हैरियर ईवी से नीचे होगी. ये एक्टि.ईवी+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और हैरियर ईवी के साथ कोर कंपोनेंट्स साझा करेगी, जिसे ग्राहकों द्वारा खूब सराहा गया है. इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलता है. इलेक्ट्रिक Curvv से लिया गया 55 kWh का पैक और एक बड़ा 65 kWh का यूनिट जिसमें बड़ी बैटरी के एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की वास्तविक रेंज दे सकती है.सिंगल-मोटर रियर-व्हील-ड्राइव और डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव दोनों कॉन्फ़िगरेशन संभव हैं.


  • इसके अलावा, इसे डीसी फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है और इसमें चार्जिंग (V2L और V2V) की सुविधा भी होगी. केबिन में तीन स्क्रीन का लेआउट होने की उम्मीद है, जिसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 12.3 इंच का फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले शामिल होगा. साथ ही, OTA अपडेट और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध होंगी.

    टाटा सिएरा ईवी की फीचर्स में लेवल 2 एडीएएस सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, पावर से चलने वाली फ्रंट सीटें और हाई वेरिएंट में डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं. इसकी कीमत लगभग 17.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की संभावना है, जिससे ये मिडसाइज़ सेगमेंट में मारुति सुजुकी ई विटारा, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा एक्सईवी 9ई को टक्कर देती है.

    इसके बाहरी डिज़ाइन में इसके आईसी-इंजन वाले मॉडल की तुलना में कुछ मामूली बदलाव होंगे, जिनमें बंद फ्रंट ग्रिल शामिल है, जबकि इंटीरियर का डिज़ाइन अलग हो सकता है. हालांकि, केबिन का लेआउट और एलिमेंट्स की लिस्ट काफी हद तक समान होगी.

    Share:

  • पेट्रोल-डीजल बचाने की खातिर... बदलेगा बचे हुए IPL मैचों का शेड्यूल!

    Sun May 17 , 2026
    डेस्क: IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से हुआ. तब से अब तक टीमों ने हवाई रास्ते से और सड़क मार्ग से करीब लाखों किलोमीटर तय कर लिए होंगे. जिस तरह से टीमों का शेड्यूल है और अलग-अलग शहरों में उनके मैच रखे गए हैं, उसे देखते हुए ये ट्रेवल जायज भी है. लेकिन, अब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved