img-fluid

शिकागो के पास सड़क हादसे में 25 साल की भारतीय छात्रा की मौत, छह अन्य घायल

May 18, 2026

वॉशिंगटन। अमेरिका में शिकागो के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 25 साल की एक भारतीय छात्रा की जान चली गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना शनिवार देर रात इंडियाना राज्य के लेक काउंटी में क्राउन पॉइंट शहर के पास इंटरस्टेट 65 हाईवे पर हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों ने मृत छात्रा की पहचान नव्या गडूसू के रूप में की है। लेक काउंटी कोरोनर कार्यालय ने रविवार रात 12 बजकर 16 मिनट पर नव्या को मृत घोषित कर दिया।


  • कोरोनर कार्यालय की रिपोर्ट में बताया गया है कि नव्या की मौत वाहन दुर्घटना के दौरान शरीर पर लगी गंभीर चोटों के कारण हुई। शिकागो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में नव्या के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दूतावास ने कहा कि वे मृतक के परिवार के संपर्क में हैं। साथ ही, वे उन दोस्तों और समुदाय के सदस्यों के भी संपर्क में हैं जो हादसे में घायल हुए लोगों की मदद कर रहे हैं।

    Share:

  • ‘पंचायत’ सीजन 5 को लेकर सामने आई नई जानकारी, जानें कब देखने को मिलेगी सीरीज

    Mon May 18 , 2026
    डेस्क। ओटीटी की दुनिया का लोकप्रिय शो ‘पंचायत’ के अगले यानी पांचवें सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल सीरीज का चौथा सीजन आया था, जिसका अंत एक रोमांचक मोड़ पर हुआ था। इसके बाद से ही फैंस सीरीज के पांचवें सीजन का इंतजार कर रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने पिछले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved