img-fluid

सतीगेट और ढाबा रोड पर सड़क निर्माण तेजी से करने के निर्देश

May 18, 2026

  • आज सुबह संभागायुक्त, कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी ने किया शहर के बीच की सड़कों के कार्यों का निरीक्षण

उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्यों की रफ्तार का रविवार को संभागायुक्त सह और कलेक्टर ने निरीक्षण किया और साफ निर्देश दिए गए कि सड़क चौड़ीकरण के साथ जुड़े सभी काम तय समयसीमा में पूरे किए जाएं।


  • निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त आशीष सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण शुरू करने से पहले पेयजल पाइप लाइन, सीवर और बिजली पोल शिफ्टिंग जैसे काम प्राथमिकता से पूरे किए जाएं, ताकि बाद में दोबारा खुदाई की नौबत न आए। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को टारगेट आधारित काम करने के निर्देश भी दिए। संभाग आयुक्त के साथ कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कंठाल चौराहा, सतीगेट, ढाबारोड़, जूना सोमवारिया, खजूरवाली मस्जिद, वीडी क्लॉथ मार्केट और तेलीवाड़ा क्षेत्र का निरीक्षण किया। कंठाल चौराहे पर नगर निगम के ईई हिमांशु तिवारी ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। यहां संभागायुक्त ने नाली निर्माण और पीसीसी रोड का काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। सतीगेट क्षेत्र में बिल्डिंग लाइन क्लियर कर नाली निर्माण शुरू करने को कहा गया। ढाबा रोड क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान हरियाखेड़ी पानी सप्लाई लाइन का काम तेजी से पूरा करने और कमरी मार्ग पर सीवर लाइन का कार्य सात दिन में खत्म करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बिजली विभाग को इसी अवधि में पोल शिफ्टिंग का काम पूरा करने को कहा गया। इसके बाद खजूरवाली मस्जिद से बड़े पुल तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। यहाँ अधिकारियों को केडी गेट चौराहे की नई प्लानिंग तैयार करने और दो दिन में पीक्यूसी कार्य पूरा करने के निर्देश मिले। तेलीवाड़ा चौराहे पर भी एक सप्ताह के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    Share:

  • एसी बसों में हो रही आगजनी..नियमित जाँच नहीं

    Mon May 18 , 2026
    गाडिय़ों में मनमाने इंटीरियर, मॉडिफिकेशन, ओवर हीटिंग और शॉर्ट सर्किट से हो रहे हादसे उज्जैन। स्लीपर बसों में आग लगने की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं। इंदौर से शिवपुरी जा रही बस में चार दिन पहले शाजापुर के पास उज्जैन जिले के तराना थाना क्षेत्र में आग लग गई थी। इसमें एक बच्चे की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved