img-fluid

एक और महंगाई का झटका, पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब ब्रेड भी हुई महंगी, जाने कितने बढ़े दाम?

May 19, 2026

नई दिल्ली। आम जनता की जेब पर महंगाई (Inflation) का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) और दूध के बाद अब ब्रेड (Bread) की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। 14 मई को दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि के बाद अब ब्रेड के दाम भी 5 रुपये प्रति पैकेट तक बढ़ गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बढ़ती ट्रांसपोर्ट लागत, प्लास्टिक पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले आयातित कच्चे माल की महंगाई और रुपये की कमजोरी को इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह बताया जा रहा है। मॉडर्न ब्रेड ने अपने बेसिक वेरिएंट्स की कीमतों में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी की है, जिसे अब तक की बड़ी वृद्धि माना जा रहा है। हालांकि बाजार में यह भी चर्चा है कि ब्रिटानिया और विब्स जैसी अन्य कंपनियां भी जल्द कीमतें बढ़ा सकती हैं।

ब्रेड की नई कीमतें
खुदरा बाजार में 400 ग्राम सैंडविच ब्रेड की कीमत 40 रुपये से बढ़कर 45 रुपये हो गई है। होल व्हीट ब्रेड 55 से बढ़कर 60 रुपये और मल्टीग्रेन ब्रेड 60 से 65 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं व्हाइट ब्रेड 20 से 22 रुपये और ब्राउन ब्रेड 45 से 50 रुपये तक बिक रही है।


  • बढ़ोतरी की वजह क्या बताई गई?
    बेकरी कारोबारियों के अनुसार, प्लास्टिक पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल आयातित होता है और इसकी कीमतों में तेजी आई है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट खर्च, प्रिजर्वेटिव्स और अन्य इनपुट लागत में भी वृद्धि हुई है। इंडिया बेकर्स एसोसिएशन के सदस्य सलाहुद्दीन खान के अनुसार, सभी लागतें बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ाना मजबूरी बन गया है।

    पेट्रोल-डीजल के दाम भी फिर बढ़े
    इसी बीच मंगलवार (19 मई 2026) को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह पिछले पांच दिनों में दूसरी वृद्धि है। इससे पहले भी ईंधन के दामों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई थी। सीएनजी के दाम भी पहले ही बढ़ाए जा चुके हैं।

    देश के प्रमुख शहरों में ईंधन के नए दाम
    नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 109.70 रुपये और डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर तथा चेन्नई में पेट्रोल 104.49 रुपये और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

    आगे और बढ़ सकता है महंगाई का दबाव
    विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की स्थिति का असर आगे भी देखने को मिल सकता है। ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से आने वाले दिनों में सब्जियों, दूध, राशन और अन्य जरूरी सामानों के दामों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

    Share:

  • भारत का स्वदेशी भार्गवास्त्र : काउंटर-ड्रोन सिस्टम अब अपने अंतिम परीक्षण में, 10 सेकंड में 64 मिनी राकेट छोड़ेगा...

    Tue May 19 , 2026
    नई दिल्ली. भारतीय सेना (Indian Army) की ड्रोन सुरक्षा (Drone Security) को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है. सोलर इंडस्ट्रीज द्वारा विकसित स्वदेशी भार्गवास्त्र ( ‘Bhargavastra’ ) काउंटर-ड्रोन सिस्टम (Counter-Drone System ) अब अपने अंतिम परीक्षण में पहुंच गया है. पूरे परीक्षण दिसंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved