img-fluid

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया, टीम इंडिया का नुकसान कराया, इन 4 देशों को छोड़ा पीछे

May 20, 2026

डेस्क: वो मुहावरा तो आपने सुना ही होगा. एक तीर से दो शिकार. बांग्लादेश की टेस्ट टीम ने वही किया है, जिसका फायदा उसे ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में मिला है. बांग्लादेश ने अपने घर में खेली 2 टेस्ट की सीरीज में पाकिस्तान का तो सूपड़ा साफ किया ही है उसके अलावा टीम इंडिया का भी नुकसान करा दिया है. भारतीय टीम का नुकसान उसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में नीचे धकेलते हुए किया है.

बांग्लादेश के पाकिस्तान फतेह के बाद टीम इंडिया छठे स्थान पर आ गिरी है. भारतीय टीम के इस साइकिल में अब तक खेले 9 टेस्ट में 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के बाद 48.15 PCT हैं. वहीं पाकिस्तान को हराने के बाद बांग्लादेश 4 टेस्ट में 2 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के बाद 58.33 PCT के साथ 5वें नंबर पर पहुंच गई है.


  • शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ 1 टेस्ट खेलना है. हालांकि, ये WTC के अंदर नहीं होगा. ऐसे में भारत के पास श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली 2 टेस्ट की सीरीज को जीतकर WTC पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करने का मौका रहेगा.

    बांग्लादेश की टीम ने 2 टेस्ट की सीरीज में क्लीन स्वीप कर पाकिस्तान और उसके साथ-साथ टीम इंडिया को तो नुकसान पहुंचाया ही है. इसके अलावा दो और टीमें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज से भी आगे निकल गई है. सीधी भाषा में कहें तो बांग्लादेश ने WTC पॉइंट्स टेबल में अब 4 देशों से आगे है.

    ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 के पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल नंबर 1 पर हैं. उसके 84.50 PCT हैं. ऑस्ट्रेलिया और दूसरे नंबर पर मौजूद न्यूजीलैंड के बीच एक बड़ा गैप है. न्यूजीलैंड के 77.78 PCT हैं. साउथ अफ्रीका की टीम 75.00 PCT के साथ तीसरे नंबर पर है. वहीं श्रीलंका चौथे स्थान पर है.

    Share:

  • Meta Layoff 2026:पहले WFH दिया, फिर धीरे से छीन ली नौकरी, नींद में थे लोग तब मेटा ने भेजा ईमेल

    Wed May 20 , 2026
    नई दिल्ली. दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया (Social Media)  और टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक मेटा (Meta) ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। 20 मई को मेटा के कर्मचारी (Employee) जब सुबह सोकर उठे तो उन्हें पता चला की नौकरी (jobs) छीन ली गई है। इससे पहले कर्मचारियों से कहा गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved