img-fluid

MP के सीएम मोहन यादव बोले- ‘लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई…! जानें क्यों कहा ऐसा?

October 06, 2026

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) के रवींद्र भवन में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का एक मजेदार अंदाज देखने को मिला. मंच पर बुंदेली संस्कृति (Bundeli Culture), युवाओं और रोजगार जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा चल रही थी, लेकिन छतरपुर की चर्चित बुंदेली कंटेंट क्रिएटर बिन्नू रानी (Bundeli content creator Binnu Rani) के एक सवाल ने माहौल को अचानक हल्का-फुल्का बना दिया।

‘बुंदेली बौछार’ के बुंदेली समागम में बाल कलाकार बिन्नू रानी ने मुख्यमंत्री से पूछा कि उन्होंने प्रदेश की ‘जिज्जियों’ यानी बहनों के लिए तो काफी कुछ किया है, लेकिन अब ‘बिन्नुओं’ यानी बेटियों के लिए उनका क्या प्लान है?

सवाल सुनकर मुख्यमंत्री मोहन यादव मुस्कुराए और मजाकिया अंदाज में बोले, ”तुमको मालूम नहीं, लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई. वैसे यह अंदर की बात है. मुझे क्या मालूम था कि मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है.”


  • CM के इस जवाब के बाद पूरा हॉल ठहाकों और तालियों से गूंज उठा. इसके बाद मुख्यमंत्री ने बिन्नू रानी से मजाकिया अंदाज में कहा, ”अभी तुम इस योजना के लिए छोटी हो, थोड़ी और बड़ी हो जाओ, फिर फायदा मिल जाएगा.” मुख्यमंत्री के इस अंदाज पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

    ‘लाड़ली बहना’ पर भी बोले CM
    बातचीत के दौरान मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकार की आर्थिक जिम्मेदारियों का वास्तविक अंदाजा हुआ. इसके बावजूद सरकार महिलाओं के हित में फैसले लेने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि योजना की शुरुआत 1000 रुपये प्रतिमाह की राशि से हुई थी, जो अब बढ़कर 1500 रुपये प्रतिमाह हो चुकी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती आर्थिक चुनौतियों के बावजूद सरकार का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाना है।

    बता दें कि सितंबर 2026 में जारी सरकारी के अनुसार, इस योजना का लाभ प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है. योजना की शुरुआत (2023) के बाद से अब तक सूची से 6.25 लाख से अधिक महिलाओं के नाम हट चुके हैं।

    Share:

  • UP: कौशांबी में CEC का पुतला दहन करने पर सपाइयों पर FIR, जिलाध्यक्ष समेत 9 नामजद

    Tue Oct 6 , 2026
    कौशांबी। SIR के विरोध में प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) का सांकेतिक पुतला जलाना समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। मंझनपुर चौराहे पर सड़क जाम कर नारेबाजी और पुतला दहन के आरोप में सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव समेत 9 नामजद और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved