img-fluid

इंदौर: चौड़ी हुई छावनी, सवा सौ मकानों को तोडऩे का काम शुरू

May 22, 2026

सुबह 7 बजे नगरनिगम का भारी भरकम अमला पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पहुंचा
दवा बाजार से शुरू हुई कार्रवाई मथुरावाला चौराहे तक पहुंची
कई वर्षों पुराने मकानों के हिस्से पोकलेन और जेसीबी से ढहाए

इंदौर। वर्षों से उलझन में पड़े छावनी (chhawani) के बाधक निर्माणों को हटाने का काम आखिरकार आज सुबह से शुरू कर दिया गया। सुबह 7 बजे नगर निगम (Municipal council) का रिमूवल अमला (Removal Squad) भारी भरकम पुलिस बल के साथ क्षेत्र में कार्रवाई के लिए पहुंचा तो लोगों में घबराहट फैल गई और वे ताबड़तोड़ अपने मकानों का सामान हटाने में जुट गए। कुछ बोर्ड निकाल रहे थे तो कुछ सामान हटा रहे थे तो कहीं मजदूरों की मदद से दुकानों के शटर निकाले जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान कई जगह लोगों से निगम की रिमूवल टीम का विवाद भी हुआ और अधिकारियों ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। आज दिनभर में सवा सौ मकानों के बाधक हिस्से तोड़े जाना है, जिसके लिए बड़ी संख्या में पोकलेन और जेसीबी बुलवाई गई है।


  • 8 पोकलेन, 5 जेसीबी के साथ-साथ सुबह धावा
    कार्रवाई में 8 पोकलेन और 5 जेसीबी की मदद से तोडफ़ोड़ शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और निगम ने छावनी के पूरे मुख्य मार्ग को बंद कर वहां बैरिकेड््स लगा दिए थे, मगर उसके बावजूद सडक़ों पर कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में जमा भीड़ और वीडियो बनाने वालों को पुलिसकर्मियों ने फटकार कर भगाया। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक दवा बाजार से लेकर जगन्नाथ धर्मशाला तक करीब 125 से ज्यादा मकान, दुकानों के हिस्से बाधक हैं, जिन्हें आज तोडऩे की कार्रवाई की जा रही है।

    Share:

  • इंदौर संभाग के 121 मार्गों पर दौड़ेंगी सरकारी नियंत्रण में 608 बसें

    Fri May 22 , 2026
    जनसम्पर्क आयुक्त और सचिव परिवहन मनीषसिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष दिया प्रेजेंटेशन इंदौर। रोडवेज की तर्ज पर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना शुरू की जा रही है। कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष परिवहन विभाग की जो समीक्षा बैठक हुई उसमें जनसम्पर्क आयुक्त, सचिव परिवहन मनीष सिंह ने प्रजेंटेशन देते हुए बताया कि पीएम राहत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved