img-fluid

इबोला को देखते हुए भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, इन देशों की यात्रा से बचने की सलाह

May 24, 2026

नई दिल्ली। भारत सरकार ने अफ्रीका के कुछ हिस्सों में बंडिबुग्यो वायरस से फैल रहे इबोला संक्रमण को लेकर एडवाइजी जारी की है। इस एडवाइजरी में भारत सरकार ने अपने नागरिकों से कांगो गणराज्य, युगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। यह एडवाइजरी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा 17 मई को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम (IHR), 2005 के तहत इस स्थिति को एक ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति’ (PHEIC) घोषित किए जाने के बाद जारी किया गया। अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने भी कांगो गणराज्य और युगांडा में फैले संक्रमण को ‘महाद्वीपीय सुरक्षा से जुड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति’ घोषित किया है।


  • दरअसल, भारत सरकार ने शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में कहा है कि कांगो गणराज्य और युगांडा से सटे देशों, जिनमें दक्षिण सूडान भी शामिल है, में संक्रमण फैलने का जोखिम अधिक आंका गया है। एजवाइजरी में कहा गया है, “भारत सरकार अपने सभी नागरिकों को कांगो गणराज्य, युगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह देती है।” इन देशों में रह रहे या यात्रा कर रहे भारतीय नागरिकों से स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सार्वजनिक स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने, स्वच्छता संबंधी अतिरिक्त सावधानी बरतने, लक्षण वाले लोगों के संपर्क में आने से बचने और बुखार या संबंधित लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने को कहा गया है।

    Share:

  • सडक़ दुर्घटनाग्रस्त मरीजों का इलाज नहीं कर रहे शहर के कई निजी अस्पताल

    Sun May 24 , 2026
    इन्दौर। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सडक़ दुर्घटना में घायल मरीजों को तत्काल और निशुल्क उपचार नहीं देने वाले अस्पतालों पर अब जिला प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि योजना का लाभ देने से इनकार करने वाले अस्पतालों का पंजीयन निरस्त किया जाएगा। अधिकारियों ने ऐसे अस्पतालों की सूची […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved