img-fluid

25 मई की 10 बड़ी खबरें

May 25, 2026

1. 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए महंगा…

देशभर में पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) की कीमतों ( prices) में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये (petrol ₹2.61) प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये (diesel ₹2.71) प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं। लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 113.80 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 87 से 91 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी।

2. TMC को बड़ा झटका, सांसद काकोली घोष ने छोड़ा जिलाध्यक्ष का पद, ममता बनर्जी को दी नसीहत

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। पार्टी की वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार (Kakoli Ghosh Dastidar) ने बारासात जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा (Resign) देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने चुनावी हार की जिम्मेदारी लेते हुए संगठन की कार्यशैली और चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए हैं। काकोली घोष दस्तीदार ने चुनाव के दौरान IPAC की भूमिका को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि चुनावी प्रक्रिया के समय IPAC टीम की ओर से अनावश्यक दबाव बनाया गया, जिससे संगठनात्मक कामकाज प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा, “चुनाव के दौरान जिस तरह दबाव बनाने की कोशिश की गई, वह सही तरीका नहीं था। मेरे इलाके की सभी सीटों पर पार्टी को हार मिली है, इसलिए मैं नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे रही हूं।”

3. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी को बताया करीबी मित्र, बोले-मुझे भारत से प्यार…

अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने  भारत (India) में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर (Ambassador Sergio Gor) को अचानक फोन किया। तब गोर अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में थे। इस दौरान ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री (PM)  नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की खुलकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा, मुझे भारत से प्यार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे करीबी दोस्त (close friend) हैं। यह अप्रत्याशित बातचीत एक बड़े कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसमें कई राजनयिक, वरिष्ठ अधिकारी, कारोबारी नेता और भारतीय व अमेरिकी समुदाय के लोग शामिल थे। यह समारोह अमेरिकी दूतावास में आयोजित किया गया था।


  • 4. कर्नाटक में PM मोदी की सुरक्षा में हुई थी चूक, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के पिछले दिनों कर्नाटक दौरे से ठीक पहले बेंगलुरु में जिलेटिन की छड़ें मिलने के मामले में जांच चल रही है. इस बीच राज्य के 6 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में चूक को देखते हुए जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया गया है. पीएम मोदी के तय दौरे के दौरान बेंगलुरु के बाहरी इलाके में जिलेटिन की छड़ें मिली थीं. बेंगलुरु दक्षिण जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) आर श्रीनिवास गौड़ा के आदेश के बाद, एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI), एक असिस्टेंट पुलिस सब-इंस्पेक्टर (ASI) और 4 कांस्टेबल को कथित तौर पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. यह घटना 10 मई को हुई थी, जब कनकपुरा रोड के पास जंगल वाले इलाके से सटी एक कच्ची सड़क से 20 फीट की दूरी पर जिलेटिन की 2 छड़ें, 6 अगरबत्तियां, एक माचिस, सेलोफेन टेप, एक बैटरी पैक, तार और एक सर्किट बोर्ड जैसी दिखने वाली चीजें मिली थी.

    5. Twisha Sharma Case: एसजी बोले- ऐसी घटना से अच्छा, हो जाए तलाक; सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी- निष्पक्ष जांच जरूरी

    सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने त्विषा शर्मा मामले का स्वत: संज्ञान लेते सोमवार को इस पर सुनवाई की। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने इस मामले को सनसनीखेज बनाने से बचने की भी सलाह दी। सुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा की मौत को अप्राकृतिक मृत्यु माना है। सीजेआई सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस मामले में दो या तीन पहलू थे। पहला दूसरे पोस्टमार्टम से जुड़ा है, जो पूरा हो चुका है। उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि कुछ कार्रवाइयों से हमें पीड़ा हुई है। हम अपने मीडिया मित्रों से अनुरोध करेंगे कि वे पीड़ित परिवार या दूसरे परिवार के बयान न लें। मामले को कानून और प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ने दें।

    6. भारत आ रहे 114 राफेल लड़ाकू विमान, सरकार ने कर दिया रास्ता साफ

    भारत ने इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) के लिए 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने के लिए लेटर ऑफ रिक्वेस्ट (LoR) फाइनल कर लिया है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ हफ्तों में इसे फ्रांस भेज दिया जाएगा. इस डील के तहत 114 में से 90 फाइटर जेट फ्रांस की एयरोस्पेस कंपनी डसॉल्ट एविएशन और एक भारतीय फर्म के बीच पार्टनरशिप के तहत बनाए जाएंगे. बाकी 24 फाइटर जेट्स फ्लाई-अवे कंडीशन में डिलीवर किए जाने की उम्मीद है. सूत्रों के हवाले से बताया कि एक बार फ्रांस LoR का जवाब दे देगा तो भारत खरीद के लिए फॉर्मल रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) जारी करने की दिशा में आगे बढ़ेगा. बता दें कि LoR एक फॉर्मल गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट कम्युनिकेशन है जिसका इस्तेमाल फॉरेन मिलिट्री सेल्स (FMS) या इंटरगवर्नमेंटल एग्रीमेंट (IGA) फ्रेमवर्क के तहत डिफेंस प्रोक्योरमेंट शुरू करने के लिए किया जाता है.


  • 7. सत्ता गंवाने के बाद कम नहीं हो रही ममता बनर्जी की मुसीबत, अब भतीजे अभषेक के घर पहुंची पुलिस

    कोलकाता में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पर पुलिस पहुंची है. उनके घर के बाहर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात हैं. कोलकाता नगर निगम की ओर से तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को अवैध निर्माणों के संबंध में हाल ही में नोटिस जारी किया था. हालांकि पुलिस उनके आवास पर क्यों गई है इसका आधिकारिक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. कोलकाता नगर निगम अभिषेक बनर्जीके अधिकारियों ने अभिषेक बनर्जी की कथित तौर पर स्वामित्व वाली या सह-स्वामित्व वाली कई प्रॉपर्टीज के खिलाफ जांच शुरू की थी, जिसके तहत उनके 17 प्रॉपर्टीज को लेकर नोटिस जारी किए गए थे. इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने केएमसी को पत्र लिखकर अवैध निर्माणों के संबंध में नोटिस का जवाब देने के लिए समय मांगा था.

    8. एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान, हेमा मालिनी ने किया रिसीव

    25 मई को लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र (Actor Dharmendra) को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. ‘हीमैन’ का ये पुरस्कार उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने रिसीव किया. ये पल उनके लिए बेहद इमोशनल रहा. हेमा अपनी बेटी अहाना संग राष्ट्रपति भवन पहुंची थीं. पुरस्कार लेते वक्त वो भावुक दिखीं. वहीं बेटी अहाना अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर पाईं. वो पिता के लिए तालियां बजाते हुए रोने लगीं. ये पल धर्मेंद्र के फैंस को भावुक कर गया है.

    प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) की पदयात्रा और भक्तों के साथ होने वाली निजी भेंट को कुछ दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया था. तबसे तमाम भक्त प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं. अब प्रेमानंद महाराज के इंस्टाग्राम चैनल पर उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने भक्तों के लिए एक खास मैसेज छोड़ा है. इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने लोगों से कहा, ‘बिल्कुल चिंता न करें! हम मिलें न मिलें. बोलें न बोलें. लेकिन हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं. हम चाहते हैं कि सबको श्री जी की कृपा प्राप्त हो और सब उनके चरणों तक पहुंचे. मैं सामने आऊं या न आऊं. इस बात की चिंता बिल्कुल नहीं करनी कि मेरा उत्थान कैसे होगा. मैं बिना बोले ही आपके दिमाग में रहूंगा. तुम वही सब करोगे जो गुरुदेव कहेंगे.’

    10. UP के डिप्टी सीएम के विमान का इंजन फेल, रनवे पर निकला धुआं, एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

    उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) सोमवार को एक बड़े विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए. डिप्टी सीएम मुरादाबाद से लखनऊ के लिए रवाना होने वाले थे, तभी उनके 6-सीटर सरकारी विमान में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई. दरअसल, विमान जैसे ही रनवे पर टेक-ऑफ के लिए तैयार हुआ, उसका बायां इंजन अचानक बंद हो गया. इंजन बंद होते ही उसमें से धुआं निकलने लगा, जिसे देख पायलट और ग्राउंड स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए.

    Share:

  • मध्यप्रदेश में ईद की छुट्टी की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा अवकाश

    Mon May 25 , 2026
    भोपाल। दिल्ली और गुजरात (Delhi and Gujarat) के बाद अब मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भी ईद के अवकाश में संशोधन कर दिया गया है। मध्यप्रदेश शासन ने 27 मई के बजाए 28 मई को ईद का अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेश में कहा गया है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved