img-fluid

अविवाहित महिला ने अस्पताल की खिड़की से नवजात को फेंका, कर्मचारियों ने बचाई जान

May 26, 2026

अलाप्पुझा। केरल में एक 19 वर्षीय महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर स्पताल में पहुंची। लेकिन उसने शौचालय में बच्चे को जन्म दिया और कथित तौर पर बच्चें को खिड़की से बाहर फेंक दिया। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मंगलवार सुबह हरिपाद सरकारी अस्पताल से मिली।

कथित तौर पर अविवाहित महिला ने बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद उसे शौचालय के बाहर फेंक दिया। बच्चें के रोने की आवाज सुनकर अस्पताल के कर्मचारियों ने नवजात शिशु को एक ऐसे क्षेत्र में देखा, जहां कथित तौर पर आवारा कुत्ते घूम रहे थे, जिसके बाद तुरंत बचाव अभियान चलाया गया। अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा दल के समय पर हस्तक्षेप से बच्चे की जान बचाने में मदद मिली।


  • डॉक्टर ने बताया कि महिला पेट दर्द के इलाज के लिए अस्पताल आई थी, लेकिन उसने शारीरिक जांच कराने से इनकार कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि इससे महिला के गर्भवती होने का संदेह पैदा हुआ। निगरानी के दौरान महिला को कई बार शौचालय जाते हुए देखा गया। डॉक्टरों ने बताया कि शौचालय में प्रवेश करने के कुछ ही क्षण बाद उन्हें एक हल्की सी रोने की आवाज सुनाई दी। उन्हें शक हुआ और उन्होंने कर्मचारियों को सूचना दी। तलाशी अभियान के दौरान उन्हें नवजात शिशु मिला। डॉक्टरों ने बताया कि थोड़ी सी भी देरी बच्चे की जान को खतरे में डाल सकती थी।

    बच्चा एक ऐसे इलाके में गिर गया था जहां आवारा कुत्ते मौजूद थे। मां और बच्चे दोनों को अलाप्पुझा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में इलाज करा रहे नवजात शिशु की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    Share:

  • BJP में शामिल हुईं RJD से निष्कासित रितु जायसवाल, बोलीं- "भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि"

    Tue May 26 , 2026
    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राज्य के सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। आरजेडी से निष्कासित रितु जायसवाल बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। रितु जायसवाल राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं, वह शिवहर से राजद के टिकट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved