img-fluid

देशभर में आज बकरीद की धूम… जानिए क्यों मनाया जाता है कुर्बानी का यह पर्व ?

May 28, 2026

नई दिल्ली। आज पूरे देश में ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Adha) मनाई जा रही है. भारत (India) में इसे बकरीद (Bakrid 2026) भी कहा जाता है, जो कि इस्लाम धर्म (Islam Religion) का सबसे खास त्योहार है. ईद-उल-अजहा को कुर्बानी की ईद के नाम से भी जाना जाना जाता है क्योंकि इस दिन जानवर की कुर्बानी दी जाती है. यह त्योहार इस्लामी कैलेंडर (हिजरी) के आखिरी महीने ‘जिल-हिज्जा’ की 10 तारीख को मनाया जाता है. यह मुख्य रूप से त्याग, समर्पण और अल्लाह के प्रति अटूट विश्वास का पर्व है।

ईद-उल-अजहा का इतिहास और महत्व
इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक, ईद-उल-अजहा का सीधा संबंध हजरत इब्राहिम (अलैहिस्सलाम) और उनके बेटे हजरत इस्माइल (अलैहिस्सलाम) के एक महान इम्तिहान से है. मान्यता है कि अल्लाह ने हजरत इब्राहिम के ख्वाब में आकर उनकी सबसे प्यारी चीज कुर्बान करने का हुक्म दिया था. इब्राहिम अलैहिस्सलाम के लिए उनके बेटे हजरत इस्माइल सबसे अजीज थे।


  • अल्लाह की रजा के लिए हजरत इब्राहिम अपने बेटे की कुर्बानी देने को तैयार हो गए थे. जैसे ही उन्होंने अपने बेटे की गर्दन पर छुरी चलाई, अल्लाह ने उनके जज्बे और ईमानदारी को कुबूल कर लिया और जिब्रईल (फरिश्ते) के जरिए हजरत इस्माइल की जगह एक दुंबे (भेड़) को रख दिया था. इसी ऐतिहासिक वाकये की याद में हर साल दुनिया भर के मुसलमान अल्लाह की राह में हलाल जानवरों की कुर्बानी देते हैं, जिसे ‘सुन्नत-ए-इब्राहिमी’ भी कहा जाता है।

    बकरीद से हज का संबंध
    ईद-उल-अजहा का त्योहार हज यात्रा के समापन का भी प्रतीक होता है. मक्का में हज के नियम पूरे करने के बाद, दुनिया भर के हाजी और अन्य मुसलमान इस दिन अपनी इबादत मुकम्मल करते हैं।

    कैसे मनाया जाता है यह त्योहार?
    ईद के दिन सुबह सभी मुसलमान नए या साफ-सुथरे कपड़े पहनकर ईदगाह या मस्जिदों में इकट्ठा होते हैं और ईद-उल-अजहा की दो रकात विशेष नमाज (वाजिब) अदा करते हैं. नमाज के बाद अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी जाती हैं. नमाज के बाद बकरे, भेड़, ऊंट या अन्य हलाल जानवरों की कुर्बानी दी जाती है. इस्लाम में कुर्बानी के गोश्त को सिर्फ अपने पास रखने की इजाजत नहीं है. इसके सामाजिक संदेश को मजबूत करने के लिए गोश्त को तीन बराबर हिस्सों में बांटा जाता है।
    पहला हिस्सा: गरीबों और जरूरतमंदों के लिए.
    दूसरा हिस्सा: रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों के लिए.
    तीसरा हिस्सा: अपने परिवार के लिए.

    ईद-उल-अजहा का असली संदेश
    ईद उल अजहा का असली संदेश त्याग, समर्पण और इंसानियत से जुड़ा हुआ है. यह हमें सिखाता है कि अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर दूसरों की भलाई के बारे में सोचना ही सच्ची इबादत है. इस दिन लोग एक-दूसरे के गले मिलकर ईद मुबारक कहते हैं. घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं।

    Share:

  • यूरोप की बड़ी रणनीतिक बैठक में पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, साइप्रस में वैश्विक मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

    Thu May 28 , 2026
    निकोसिया. भारत (India) के विदेश मंत्री (External Affairs Minister) एस जयशंकर ( S. Jaishankar) बुधवार को साइप्रस (Cyprus) पहुंचे, जहां वह यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अहम अनौपचारिक बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में यूरोप और दुनिया के सामने खड़ी बड़ी भू-राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा होने की उम्मीद है। ऐसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved