नई दिल्ली। जापान (Japan) घूमने गई एक भारतीय महिला पर दुकान से सामान चोरी (Theft of goods) करने का आरोप सामने आया है। यह मामला उस समय चर्चा में आया जब निवेश सलाहकार मुथुकृष्णन धंडापानी (Muthukrishnan Dhandapani ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा कर घटना का दावा किया। पोस्ट वायरल होने के बाद विदेशों में भारतीय पर्यटकों के व्यवहार को लेकर ऑनलाइन बहस तेज हो गई।
अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि महिला के पकड़े जाने के बाद उसने तुरंत पैसे देकर मामला खत्म करने की पेशकश की। हालांकि, उनके दावे के मुताबिक, दुकान मालिक ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। दुकानदार ने कथित रूप से कहा कि जापान भरोसे पर आधारित समाज है, जहां चोरी की घटनाएं बेहद कम होती हैं और स्थानीय लोग भारत का सम्मान करते हैं। उसके अनुसार, चोरी से अधिक निराशा इस बात से हुई कि घटना के बाद पैसों के जरिए मामला निपटाने की कोशिश की गई।
धंडापानी ने आगे दावा किया कि दुकान प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टूर मैनेजर महिला को पुलिस स्टेशन लेकर गया। पोस्ट के मुताबिक, वहां भी महिला ने भुगतान की पेशकश की, लेकिन जापानी पुलिस ने इसे गंभीर मामला बताते हुए संभावित कानूनी परिणामों और जेल तक की चेतावनी दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved