img-fluid

UP: समय सीमा के भीतर निपटाएं हर समस्या… जनता दर्शन में अफसरों को निर्देश

June 01, 2026

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनता दर्शन के दौरान प्रदेश भर से आए लोगों से मुलाकात की. उनके प्रार्थना पत्र लिए और उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया. राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण समय सीमा के भीतर ह.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ शब्दों ने यह भी कहा कि विलंब होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही भी तय की जाए. सीएम योगी ने कुछ बच्चों से शिक्षा के बारे में भी पूछा और अभिभावकों से कहा कि बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें, क्योंकि पढ़ा-लिखा बच्चा ही सशक्त भारत की नींव है.


  • मुख्यमंत्री योगी के समक्ष राजस्व व पुलिस से जुड़े भी कुछ मामले आए. मुख्यमंत्री ने उनका संज्ञान लिया और कहा कि लंबित राजस्व वादों का समयसीमा के भीतर निस्तारण किया जाए. छह महीने से अधिक लंबित वादों के कारणों की समीक्षा की जाए. उचित कारण न होने पर भी यदि निस्तारण में विलंब होता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान हो. अधिकारी पूरी संवेदनशीलता से सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सभी को न्याय और हर पात्र को योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो. जरूरतमंद के चेहरे पर खुशहाली लाना शासन-प्रशासन का दायित्व है.

    हापुड़ से एक बच्ची अपने अभिभावक के साथ आई थी. उसने अपने परिवार की माली स्थिति का जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने पूछा कि किस क्लास में हो, इस पर बच्ची ने कक्षा-7 बताया और आगे की पढ़ाई में आने वाली बाधाओं का भी जिक्र किया. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि घर जाओ और सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी हम पर छोड़ दो. अभिभावक से कहा कि शिक्षित बच्चा ही सशक्त भारत की नींव है. अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे, आप बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें.

    Share:

  • सुदामा नगर पहुंचकर सार्वजनिक रूप से महापौर ने पिया पानी, जीतू पटवारी की रिपोर्ट की खोली पोल

    Mon Jun 1 , 2026
    इंदौर। इंदौर में पानी की गुणवत्ता को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जीतू पटवारी की रिपोर्ट की पोल खोल दी है जब महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जीतू पटवारी के दावों को सार्वजनिक रूप से चुनौती देते हुए सुदामा नगर क्षेत्र में लोगों के घर पहुंचकर नल का पानी पिया। महापौर ने इसे जीतू पटवारी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved