
इंदौर। इंदौर (Indore) में सोमवार दोपहर मौसम (Season) ने अचानक करवट ली। तेज गर्मी (Intense Heat) के बीच आसमान में बादल छा गए, तेज हवाएं चलीं और कई इलाकों में हल्की बारिश (Rain) हुई। इस बदलाव से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।
शहर के कनाड़िया क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बवंडर जैसा दृश्य भी देखने को मिला, जिससे आसपास धूल का गुबार उठ गया। मौसम बदलने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण अपेाकृत ठंडा हो गया।
इस बार नौतपा के अंतिम दिनों में भी गर्मी का असर अपेाकृत कम रहा। मई के आखिरी दिन रविवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था। यह पूरे मई महीने का सबसे कम अधिकतम तापमान भी रहा।
हालांकि दिनभर उमस बनी रही, लेकिन तेज धूप और लू से लोगों को राहत मिली। वहीं रात का तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved