img-fluid

UP : लोकसभा चुनाव से सबक लेकर उत्तरप्रदेश विधानसभा इलेक्शन को लेकर भाजपा में मंथन का दौर…

June 02, 2026

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा चुनाव (Assembly elections) को लेकर भाजपा (BJP) में मंथन का दौर जारी है. पिछले एक हफ्ते में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पंकज चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के बीच में तीन से ज्यादा बैठक हो चुकी है. माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन की टीम को लेकर अंतिम दौर का मंथन जारी है. जिसके बाद कभी भी संगठन की नई टीम की घोषणा हो सकती है. सूत्रों की मानें तो संगठन में बड़ा बदलाव किया जा सकता है. मसलन क्षेत्रीय और जातीय संतुलन के लिए कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है.

बता दें कि 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन इस समय अपने सबसे बड़े पुनर्गठन के दौर से गुजर रहा है. लोकसभा चुनाव के झटकों से सबक लेते हुए, पार्टी केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में संगठन की शीर्ष टीम में लगभग 50 प्रतिशत तक बदलाव करने की तैयारी में है.


  • इस संगठनात्मक फेरबदल का मुख्य उद्देश्य विपक्ष के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नैरेटिव को काटना है. इसके लिए संगठन में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ-साथ युवा चेहरों को तरजीह दिये जाने की संभावना है. हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट विस्तार के बाद, अब संगठन के सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों और कई प्रदेश महामंत्रियों को बदले जाने की संभावना जताई जा रही है. नए प्रदेश अध्यक्ष ने ‘कार्यकर्ता सर्वप्रथम’ का फॉर्मूला लागू किया है, जिसके तहत बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और अनुशासित करने के लिए जिला स्तर पर बड़े पैमाने पर बदलाव किए जा चुके हैं.

    पार्टी अब एक ऐसी आक्रामक और चुनाव-केंद्रित टीम तैयार करने के अंतिम चरण में है, जो जमीनी स्तर पर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर सके और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित कर सके. उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिल्ली में है औरभाजपा पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं. बैठक भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा के एक्सटेंशन कार्यालय में चल रही है.

    Share:

  • कर्नाटक HC की सख्त टिप्पणी.... कहा- मिडिल-ईस्ट की तरह हाथ-पैर काटे... तभी लोग मानेंगे कानून

    Tue Jun 2 , 2026
    बेंगलुरु। देश में अपराध के मामले जिस तरह से बढ़ रहे हैं और लोग कानून को हल्के में ले रहे हैं, उस पर कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka High Court) ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। एक रेप आरोपी की जमानत याचिका (Bail Petition) पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बेहद सख्त टिप्पणी की है। अदालत ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved