img-fluid

इंदौर: छावनी की पूरी सडक़ तीन माह के लिए बंद कर डाली

June 03, 2026

ठस दिमाग अधिकारी…गूंगे नेता…लंबे समय तक ट्रैफिक का सत्यानाश होता रहेगा…

आधी सडक़ बंद कर आधी पर काम चालू रख सकते थे…यातायात भी सुगम रहता…गलियों में भी भीड़ नहीं बढ़ती

इंदौर। ठस दिमाग (Thick-headed) अधिकारी (Officer) और गूंगे नेताओं (Mute Leaders) के गलत निर्णयों के चलते जनता चलते लंबे समय की मुसीबत भोगेगी। जिंसी में चल रहे सडक़ निर्माण (Road Construction) के चलते वहां वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद करने के बाद अब दवा बाजार से छावनी तक की सडक़ भी अगस्त तक के लिए बंद कर दी गई है। वाहन चालकों को जिन वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा, उनकी भी मरम्मत की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते अन्य मार्गों पर वाहनों का जमघट लग रहा है। छावनी के मार्ग के 60 फीट चौड़ीकरण के बाद निगम चाहता तो आधी रोड पर काम शुरू कर आधी रोड यातायात के लिए खोली जा सकती थी, जिससे जनता को पूर्ववत 30 फीट का मार्ग मिल सकता था और पूरे इलाके को लंबे समय की परेशानी नहीं भोगना पड़ती।


  • निगम आयुक्त क्षितिज सिंगल और अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर ने कल इस सडक़ का निर्माण कर रही ठेकेदार एजेंसी के साथ बैठक कर निर्माण के वर्क प्लान पर चर्चा की। इस चर्चा के दौरान तय किया गया कि 7 मीटर चौड़ाई में और 200 मीटर लंबाई में सडक़ निर्माण कार्य को 7 दिन की रिकॉर्ड अवधि में पूरा किया जाएगा। हालांकि तकनीकी रूप से देखा जाए तो मूल रूप से यह निर्माण कर लिया जाएगा और इसकी फिनिशिंग का कार्य उसके बाद में किया जाएगा। ठेकेदार एजेंसी द्वारा मधुमिलन चौराहा के समीप से सडक़ के इस निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। चर्चा में ठेकेदार द्वारा सडक़ का रास्ता बंद किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालकों द्वारा किनारे से अपने गाड़ी लेकर आना-जाना करने से पैदा हो रही परेशानी को निगम के अधिकारियों के सामने रखा गया। इस परेशानी को देखते हुए नगर निगम द्वारा 3 महीने के लिए इस सडक़ पर वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है।

    निगम ने जारी की सडक़ बंद करने की अधिसूचना
    निगम की योजना शाखा द्वारा इस बारे में आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी गई। इस सूचना के अनुसार 31 अगस्त तक इस सडक़ के मार्ग को वाहनों के आने-जाने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। छावनी की सडक़ बंद होने के चलते दवा बाजार, मधुमिलन चौराहा और उसके आसपास के हिस्सों में छोटे-बड़े वाहन फुटपाथों और सडक़ों के किनारे खड़े कर लोग पैदल ही इस मार्ग पर जाकर अपना कार्य पूरा कर रहे हैं। पिछले पांच-सात दिनों से वहां यही स्थिति है और सडक़ों पर खड़े किए गए वाहनों के कारण कई बार जाम की नौबत आ रही है। छावनी क्षेत्र जाने के लिए उक्त मुख्य मार्ग बंद होने के चलते अब जावरा कम्पाउंड और नसिया वाले रोड से वाहन चालक छावनी की ओर जा रहे हैं।

    तीन वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए…
    निगम द्वारा नागरिकों को आना-जाना करने के लिए तीन वैकल्पिक रास्ते दिए गए हैं। निगम की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि इस सडक़ से आना-जाना करने के बजाय एमवाय अस्पताल से बीजेपी कार्यालय के पास से होकर लक्ष्मीनारायण दूध-दही भंडार की दुकान के पास में इस मार्ग पर आ सकते हैं। दूसरे रास्ते के रूप में जीपीओ चौराहा से होकर आने का विकल्प दिया गया है। तीसरे रास्ते के रूप में नागरिकों को सरवटे बस स्टैंड की ओर से मिशन अस्पताल वाले रास्ते से छावनी आने की सलाह दी गई है।

    Share:

  •  इंदौर: भंडारी मिल प्रसूति गृह के विवादित भूखंड पर शुरू हुए निर्माण कार्य को नगर निगम ने रूकवाया, पचोरवाला बिल्डर को थमाया नोटिस

    Wed Jun 3 , 2026
    अग्रिबाण भंडाफोड़ (पार्ट-3)… तथ्यात्मक खबरों के प्रकाशन बाद प्राधिकरण और निगम ने शुरू की कार्रवाई, भवन अधिकारी ने सुनवाई के बाद काम रोकने के दिए निर्देश, लिखित में भी मांगा जवाब – १५० करोड़ के भूखंड पर मनमानी बिल्डिंगें तानने के किए प्रयास – सुनवाई का समय बढ़वाया, मगर निगम से नहीं मिल सकी राहत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved