img-fluid

‘धुरंधर’ के लिए रणवीर सिंह ने ली कम फीस, फिर ऐसे की मोटी कमाई

June 03, 2026

डेस्क: रणवीर सिंह ने 2025 दिसंबर से लेकर अबतक खूब धमाल मचाया हुआ है. पहली ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया. उसके बाद मार्च में ‘रिवेंज’ आ गई, जिस फिल्म ने 1700 करोड़ से ज्यादा कमा लिए. जो कि अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है. दोनों फिल्मों ने मिलाकर 3000 करोड़ रुपये छापे हैं. वैसे एक्टर को लेकर कहा जा रहा था कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए 50 करोड़ रुपये वसूले हैं. पर अब खुलासा हुआ है कि रणवीर सिंह ने फिल्म के लिए बहुत कम फीस ली थी और बैकएंड डील पर ही सबकुछ फिक्स हुआ था. फिल्म को ज्योति देशपांडे ने को-प्रोड्यूस किया था. अब एक्टर की फीस को लेकर खुलासा किया है.

हाल ही में ज्योति देशपांडे ने ईटी डिजिटल से बातचीत करते हुए ‘धुरंधर‘ की फीस का खुलासा किया. इस दौरान बताया कि मेकर्स ने किस तरह बढ़ते प्रोडक्शन कॉस्ट को संभाला गया. दरअसल फिल्म के लिए पहले से ही डायरेक्टर आदित्य धर और लीड एक्टर रणवीर सिंह ने रिस्क-शेयरिंग मॉडल अपनाया था. यह तो हर कोई जानता है कि पहले इस फिल्म को एक ही पार्ट में लाया जा रहा था. लेकिन बाद में फिल्म को दो पार्ट्स में बांट दिया गया.


  • हाल ही में ज्योति देशपांडे ने Dhurandhar के क्रिएटिव और बिजनेस फैसलों पर खुलकर बात की है. जिस वजह से यह फिल्में ब्लॉकबस्टर हुई है और सफलता के पीछे रणवीर सिंह का भी पूरा हाथ है. क्योंकि रणवीर सिंह और आदित्य धर ने पहले ही बैकएंड डील्स चुन ली थी. यही वजह है कि डायरेक्टर और लीड एक्टर ने शुरुआत में ही कम फीस लेने का फैसला कर लिया था. साथ ही बैकएंड डील्स के जरिए फिल्म के प्रॉफिट से अपना हिस्सा लिया है. जिसका रणवीर सिंह को भी फायदा हुआ है, क्योंकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई की है. इसी तरह रिस्क और रिवॉर्ड, दोनों को आपस में एक्टर्स और डायरेक्टर्स आपस में बांट लेते हैं.

    हाल ही में प्रोड्यूसर ने खुलासा किया कि, धुरंधर को बनाने में तय बजट से डबल खर्च हो गया था. फिल्म को लेकर पहले एक पार्ट पर ही चर्चा हुई थी. लेकिन पहले ही शेड्यूल के बाद पता लगा कि बजट ऊपर पहुंच गया है. हालांकि, इस शेड्यूल में ही ऐसे फुटेज थे, जो दिखाते थे कि इस फिल्म को दो पार्ट तक ले जाया जा सकता है. वो कहती हैं- जब हमने पहली बार इसे फंड करने का फैसला किया था. तब इसे दो फिल्मों में बनाना पक्का नहीं था. यह फ़ैसला हमने इस सफर के दौरान ही लिया.”

    यह एक तरह का प्रॉफिट शेयरिंग एग्रीमेंट ही होता है. जिसमें फिल्म से जुड़े एक्टर या डायरेक्टर को शुरुआत में एक फिक्स्ड बड़ा अमाउंट नहीं दिया जाता है. उन्हें फिल्म ब्लॉकबस्टर होने के साथ ही पूरा खर्च निकलने के बाद प्रॉफिट का एक हिस्सा मिलता है. जो कि पहले ही एक्टर्स तय कर लेते हैं कि अगर फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया, तो वो कितना परसेंट लेंगे. आज कल ज्यादातर एक्टर्स प्रॉफिट शेयरिंग मॉड्यूल पर ही डील करते हैं.

    Share:

  • 500KM+ रेंज और एडवांस फीचर्स! Tata की नई EVs पर सबकी नजर

    Wed Jun 3 , 2026
    डेस्क: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और टाटा मोटर्स इस सेगमेंट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी पहले से ही देश की सबसे बड़ी ईवी निर्माता कंपनियों में शामिल है और अब आने वाले साल के लिए बड़ा प्लान तैयार कर चुकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved