img-fluid

दबे पांव घर में घुसकर महिला के हाथ-पैर बांधे, फिर की दरिंदगी; पति घर पहुंचा तो उसका किया ये हाल

June 03, 2026

सीहोर। सीहोर जिले के बिलकिसगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक ने घर में घुसकर विवाहिता के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने पहले महिला को काबू में लेकर उसके हाथ-पैर बांधे और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार घटना 31 मई की देर रात की है। पीड़िता का पति पास के गांव में एक बरात में गया हुआ था। घर में महिला अकेली थी। पति ने लौटने की सुविधा के लिए दरवाजे की केवल कुंडी लगाने को कहा था। रात करीब दो बजे जब महिला सो रही थी, तभी आरोपी खालिद खां दबे पांव घर के भीतर घुस आया। घर में प्रवेश करते ही उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और महिला को निशाना बनाया।

पीड़िता ने आरोपी का विरोध किया और शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उसे बेरहमी से जमीन पर पटक दिया। इसके बाद महिला के ही स्कार्फ से उसके हाथ-पैर बांध दिए। महिला पूरी तरह असहाय हो गई और आरोपी ने इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला लगातार छूटने और मदद के लिए संघर्ष करती रही, लेकिन आरोपी ने उसे दबोचे रखा।


  • दुष्कर्म के दौरान ही पीड़िता का पति बरात से वापस घर पहुंच गया और उसने दरवाजा खटखटाया। पति की आवाज सुनते ही आरोपी घबरा गया। जैसे ही दरवाजा खुला, आरोपी ने महिला के पति पर हमला बोल दिया। आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे भी काबू में करने का प्रयास किया।

    मारपीट के बाद आरोपी ने परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित दंपति सदमे में आ गए। परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। घटना के बाद पीड़िता अपने पति, देवर और जेठ के साथ महिला थाना सीहोर पहुंची। यहां उसने पूरी आपबीती पुलिस को सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

    पुलिस ने आरोपी खालिद खां के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले को संवेदनशील मानते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच आगे बढ़ाई गई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार दबिश और खोजबीन के बाद मंगलवार देर शाम आरोपी खालिद खां को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    Share:

  • 12.5% ​​on India and China... Trump to drop a 'tariff bomb' again, prepares this new plan

    Wed Jun 3 , 2026
    New Delhi: Donald Trump has once again prepared a new tariff plan and proposed new US tariff rates. The US is preparing to impose a tariff of at least 10% on imports from its major trading partners, and this proposal comes after an investigation into forced labor practices. Reports suggest that new tariffs have also […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved