img-fluid

ममता की TMC के सामने और गहराया संकट? ऋतब्रत बनर्जी ने किया नया दावा

June 05, 2026

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में मची राजनीतिक उथल पुथल के बीच टीएमसी से निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्जी के एक और दावे ने ममता बनर्जी की टेंशन बढ़ी है. बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने शुक्रवार (5 जून 2026) को भरोसा जताया है कि उनके नेतृत्व वाले टीएमसी गुट के लिए पार्टी के भीतर लगातार समर्थन बढ़ता जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में पार्टी के बहुमत वाले विधायकों के एक बड़े वर्ग का उन्हें समर्थन प्राप्त है.

ऋतब्रत बनर्जी के नए दावे
ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि समर्थन करने वाले विधायकों की संख्या और भी बढ़ेगी. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी भी टीएमसी सांसद से कोई संपर्क नहीं है. उन्होंने कहा, ‘जहां तक ​​विधायकों की संख्या का सवाल है, वह बढ़ती रहेगी. पिछले हफ्ते मैंने किसी भी सांसद से बात नहीं की है.’ उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बीजेपी नेता प्रियंका तिबरेवाल के खिलाफ कार्रवाई करने की भी अपील की, जिन्होंने कथित तौर पर साथी बागी टीएमसी नेता संदीपान साहा के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था.’


  • ऋतब्रता बनर्जी ने कहा, ‘एंटाली एसी से चुनाव हारने वाली बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका तिबरेवाल ने संदीपान साहा के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया. यह शर्मनाक है. हमने इस घटना के खिलाफ न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है. हम मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से अपील करते हैं कि वे इस तरह के काम का कभी समर्थन न करें और इसके खिलाफ कार्रवाई करें.’

    बीजेपी नेता पर भड़के ऋतब्रत बनर्जी
    बीजेपी नेता प्रियंका तिबरेवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर जनता में गुस्सा था को क्या वह भी जनता का हिस्सा थीं? वह वहां क्या कर रही थीं. संदीपान साहा का घर एंटाली निर्वाचन क्षेत्र में नहीं, बल्कि चौरंगी निर्वाचन क्षेत्र में आता है. बाहर से लोगों को इकट्ठा करके उन्होंने (बीजेपी ने) यह सब किया.’

    विधानसभा चुनाव में करारी हार और तृणमूल की दरकती जमीन ने ममता के करियर पर सवाल खड़ा कर दिया है. ठीक एक महीने पहले ममता तृणमूल कांग्रेस का निर्विवाद चेहरा थीं और उनके पास एक मजबूत विधायी शक्ति थी लेकिन बीजेपी के हाथों मिली करारी चुनावी हार ने बंगाल में तृणमूल के राजनीतिक परिदृश्य को पूरी तरह से बदल कर रखा दिया है.

    Share:

  • DK की नई कैबिनेट में नाटक शुरू, रामलिंगा के इस्तीफे के बाद शिवकुमार के सामने 4 नई चुनौती

    Fri Jun 5 , 2026
    नई दिल्ली। कर्नाटक में डीके शिवकुमार सरकार के गठन के महज तीन दिन के भीतर ही कांग्रेस के अंदर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। एक मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है, कई वरिष्ठ नेताओं ने बेहतर विभाग की मांग उठाई है, कुछ नेता खुद को नजरअंदाज किए जाने से नाराज हैं, जबकि महिला और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved