
– कल सुबह बारिश के बाद से खुला मौसम, आज सुबह से तेज धूप
– आज शाम फिर बारिश की उम्मीद
इन्दौर। शहर (Indore) के तापमान (temperature) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कल सुबह बारिश के बाद दिन (Daytime) के तापमान में जहां गिरावट आई, वहीं रात (night temperature) का पारा तेजी से उछला। आज भी सुबह से आसमान साफ है और तेज धूप निकली है। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम को बारिश की संभावना है।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री और परसों की अपेक्षा 3.3 डिग्री कम था, वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम, लेकिन कल की अपेक्षा 5.6 डिग्री ज्यादा था। यानी 24 घंटों में ही तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी रही। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। कल सुबह 8.30 बजे के बाद सिर्फ 0.8 एमएम बारिश ही दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज शाम बारिश की संभावना है। वहीं कल से अगले कुछ दिन मौसम खुल सकता है। इससे तापमान में तेजी भी देखने को मिलेगी।