img-fluid

आज से इंदौर में एक और बड़ा आयोजन, ब्रिक्सकृषि सम्मेलन के लिए देशी-विदेशी प्रतिनिधियों का आगमन शुरू

June 08, 2026

  • एयरपोर्ट से बायपास तक विदेशी मेहमानों का जोरदार स्वागत, सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी, हाट बाजार में मालवी सजावट, 17 स्टॉल रहेंगे
  • एयरपोर्ट पर तबला, सारंगी… आतिथ्य का भी द्वार सजा

इंदौर। आज से ब्रिक्स कृषि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एक दर्जन देशों के मंत्री सहित कृषि से जुड़े विशेषज्ञ-निवेशक जुड़ेंगे। वहीं देशभर से भी मेहमान आएंगे। आज सुबह से एयरपोर्ट पर भी अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया। इसका जिम्मा प्राधिकरण को सौंप रखा है। सुपर कॉरिडोर होते हुए बायपास स्थित समारोह स्थल होटल शेरेटन तक नगर निगम ने जहां चौराहों-डिवाइडरों को सजाया-संवारा, वहीं पुलिस विभाग भी मुस्तैद है। जवानों की तैनाती के साथ ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी पूरे मार्ग और आयोजन स्थल से लेकर छप्पन दुकान, ग्रामीण हाट बाजार, राजबाड़ा सहित अन्य जगह निगरानी रखी जाएगी।

इंदौर में इसके पूर्व ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मेलन सहित प्रवासी भारतीय और जी-20 के भी ऐसे बड़े आयोजन सफलतापूर्वक हो चुके हैं। अब इसी कड़ी में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का जमावड़ा रहेगा। आज से ही मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। एयरपोर्ट की पूरी व्यवस्था का जिम्मा सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े को सौंपा गया है। तबला, सितार, बांसूरी वादकों को भी बैठाया गया तो हेल्प डेस्क के साथ वंदनवार लगाए और सोफे-टेबल सहित स्वागत-सत्कार के इंतजाम किए गए हैं। कल से बैठकों का सिलसिला शुरू होगा और छप्पन दुकान का भी भ्रमण मेहमानों को करवाएंगे।


  • 10 जून को राजबाड़ा और ग्रामीण हाट बाजार का भ्रमण रखा गया है। मालवी सजावट हाट बाजार में की गई और मांडने भी बनाए गए और 17 विशेष स्टॉल रहेंगे, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्राकृतिक उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। 11 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा रात्रि भोज मेहमानों के आतिथ्य में रखा गया है और इसी दिन सबसे अधिक देसी-विदेशी मंत्रियों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। 12 जून को मंत्रियों की बैठक के पश्चात शाम को मांडू भ्रमण का कार्यक्रम भी रखा गया है और वहीं पर केन्द्रीय कृषि मंत्री द्वारा रात्रि भोज आयोजित किया गया है। वहीं 13 जून को मंत्रियों की बैठक के साथ द्विपक्षीय बैठक के पश्चात ब्रिक्स सम्मेलन का समापन भी होगा।

    वैश्विक खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, बढ़ता तापमान, घटती और अनियमित बारिश के साथ कृषि क्षेत्र में एआई सहित रोबोटिक्स और डेटा के आधार पर प्रबंधन, अनुसंधान और नई तकनीकों पर चर्चा और मंथन किया जाएगा। कल कलेक्टर शिवम वर्मा ने भी बैठक लेकर आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया और सभी विभाग प्रमुखों से कहा कि वे जिम्मेदारी निभाएं। किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। आयोजन स्थल पर एम्बुलेंस सहित डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी।

    Share:

  • TMC के राज्यसभा सांसद कोयल मलिक और सुखेंदु सरकार देंगे इस्तीफा

    Mon Jun 8 , 2026
    डेस्क। तृणमूल कांग्रेस के दो राज्यसभा विधायक आज इस्तीफा देने जा रहे हैं। कोयल मलिक और सुखेंदु सरकार अपना पद छोड़ने वाले हैं। दोनों नेताओं ने ऐसे समय पर इस्तीफा देने का ऐलान किया है, जब 10 दिन बाद राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं। दोनों नेताओं के टीएमसी से अलग होने की अटकलें कई दिनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved