img-fluid

उज्जैन में डेढ़ लाख बच्चों को मिलेगी यूनिफॉर्म

June 08, 2026

  • नया सत्र, नई तैयारी… अतिथि शिक्षकों के सत्यापन के लिए 2 दिन शेष
  • घोषणा हुई… आदेश का इंतजार, 2 साल बाद खाते में राशि की जगह मिलेगी ड्रेस

उज्जैन। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने में अब महज डेढ़ सप्ताह का समय शेष रह गया है। इस बार नए सत्र में कई बड़े बदलाव नजर आने वाले हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने संभागीय और जिलास्तर के शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि सत्र शुरू होने के साथ ही अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था भी सुचारू कर दी जाए, ताकि स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई में किसी भी तरह का व्यवधान न आए।



  • इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षक प्रणाली के तहत आवेदन और सत्यापन की तारीखों में बदलाव किया है। अब आवेदकों को दस्तावेज सत्यापन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। अतिथि शिक्षक प्रणाली के अंतर्गत पहले स्कोर कार्ड जनरेट करने और सत्यापन की अंतिम तिथि 3 जून निश्चित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 जून कर दिया गया है। फिलहाल संकुल स्तर पर अतिथि शिक्षकों के आवेदनों की जांच और सत्यापन का काम तेजी से चल रहा है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग द्वारा मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर स्कूलों में नियुक्तियां होंगी। इस सत्र का दूसरा सबसे बड़ा बदलाव छात्रवृत्ति और यूनिफॉर्म वितरण प्रणाली में देखने को मिलेगा। पिछले दो सालों से बंद पड़ी व्यवस्था में सुधार करते हुए इस बार जिले के कक्षा 1 से 8वीं तक के 1.50 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को सीधे सिलीसिलाई यूनिफॉर्म दी जाएगी।

    अधिकारियों को आदेश का इंतजार
    पूर्व में यूनिफॉर्म की राशि सीधे छात्र या उनके अभिभावकों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती थी, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार बच्चों को तैयार ड्रेस दी जानी है। हालांकि, यह पूरी प्रक्रिया किस एजेंसी के माध्यम से और किस प्रकार संचालित होगी, इसके विस्तृत दिशा-निर्देशों और आदेश का इंतजार अभी जिला शिक्षा अधिकारियों को है।

    मुख्य बिंदु एक नजर में
    अतिथि शिक्षक- 10 जून तक जनरेट होंगे स्कोर कार्ड, संकुलों में जारी है सत्यापन।
    छात्रों को लाभ-उज्जैन जिले के 1 लाख से अधिक स्कूली बच्चों को मिलेगा योजना का लाभ।
    बदलाव- दो साल बाद बैंक खातों में राशि भेजने की जगह सीधे मिलेगी यूनिफॉर्म।

    Share:

  • विपक्षी दलों की बैठक के बीच राहुल गांधी ने कर दी PM मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

    Mon Jun 8 , 2026
    नई दिल्ली: इंडिया गठबंधन की बैठक के अंदर से बड़ी खबर है. सूत्रों के मुताबिक लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बैठक में विदेश नीति पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा, ‘पश्चिम एशिया संकट पर सरकार का रुख साफ नहीं रहा. भारत अमेरिकी डील के मुद्दे पर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved