img-fluid

समुद्र मंथन के पैटर्न पर आकर्षक बनाया जा रहा है नानाखेड़ा चौराहे को, लाइटिंग भी लगेगी

October 27, 2026

  • सिंहस्थ से पहले शहर के प्रमुख चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, तीन बत्ती चौराहे के चारों कोनों को भी किया जाएगा चौड़ा

उज्जैन। सिंहस्थ के पूर्व शहर के प्रमुख चौराहों को चौड़ा करके सुंदर बनाया जा रहा है। तीन बत्ती चौराहे पर चारों कोनों को चौड़ा किया जाएगा। नानाखेड़ा पर समुद्र मंथन का डिजाइन बनाया जा रहा है और इस पर लाइट लगाई गई है।


  • नानाखेड़ा बस स्टैंड के पास समुद्र मंथन की कलाकृति चौराहे की पहचान बन रही है। यहां देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन के पौराणिक प्रसंग को प्रतिमाओं के जरिए दर्शाया गया है। इसमें मंदार पर्वत और वासुकी नाग के माध्यम से समुद्र मंथन का दृश्य उकेरा गया है। चौराहे पर लगाई गई लाइटिंग से यह कलाकृति और आकर्षक दिखाई देगी। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों को नया रूप दिया जा रहा है। नानाखेड़ा बस स्टैंड पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यहां तैयार की जा रही समुद्र मंथन की कलाकृति धार्मिक महत्व के साथ शहर की सुंदरता भी बढ़ाएगी। इसके अलावा इस चौराहे को चारों कॉर्नर से भी चौड़ा किया जाएगा। सिंहस्थ के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र बनेगी।

    Share:

  • इंदौर की युवती से चलती कार में गैंगरेप

    Tue Oct 27 , 2026
    दो लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज-इंस्टाग्राम पर दोस्ती की फिर किया दुष्कृत्य उज्जैन। इंदौर की युवती से चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। देर रात युवती ने नानाखेडा थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इंदौर की 20 वर्षीय युवती के साथ चलती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved