img-fluid

इंदौर-उज्जैन की बसों में 112 की जगह 125 रुपए तक वसूल रहे किराया

October 27, 2026

उज्जैन। सरकार ने पिछले महीने बसों का किराया सवा रुपए प्रति किमी से बढ़ाकर दो रुपए प्रति किमी कर दिया, लेकिन उज्जैन इंदौर के बीच चलने वाली अधिकांश बसों के ऑपरेटर्स 10 से 20 प्रतिशत तक अधिक किराया वसूल रहे हैं। हाल यह है कि उज्जैन इंदौर के बीच तय बस किराया 112 रुपए है, लेकिन अधिकांश बस वाले यात्रियों से 125 से 130 तक वसूल रहे हैं।



  • उल्लेखनीय है कि शहर के सभी बस स्टैंड से रोजाना औसतन 25 हजार यात्री आवाजाही करते हैं। यदि एक यात्री से औसत 20 रुपए भी अधिक वसूले जा रहे हैं तो यह राशि करीब 5 लाख रुपए होती है। एक यात्री ने बताया कि बस किराया तो अब बढ़ा है, लेकिन उज्जैन से इंदौर का किराया पांच साल से ज्यादा ही वसूला जा रहा है, जबकि सवा रुपए प्रति किमी के हिसाब से यह राशि 112 रुपए होना चाहिए थी। नानस्टाप और एसी बस ऑपरेटर्स 150 रुपए किराया वसूल रहे हैं। अधिकांश बसों में यात्रियों को किसी प्रकार का कोई दस्तावेज दिया ही नहीं जाता है। टिकट माँगने पर परिचालक द्वारा न केवल अभद्रता की जाती है बल्कि बस से उतारने की धमकी भी मिलती है। परिवहन निगम के अनुसार यात्री बसों में टिकट देना अनिवार्य है। निजी बस ऑपरेटर टिकट नहीं दे रहे हैं।

    Share:

  • शरदोत्सव, गरबा महोत्सव की बालिकाओं का किया सम्मान

    Tue Oct 27 , 2026
    नागदा। विश्व युवा मंडल एवं कोमल धाकड़ स्मृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय भव्य नवदुर्गा गरबा महोत्सव के अंतर्गत शरदोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर गरबा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली ए ग्रुप की प्रतिभाशाली बालिकाओं के लिए पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन नागदा स्थित जीव दया मानव सेवा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved