img-fluid

बंदर अब्बास, केशम द्वीप और जास्क पर हमले के बाद बोला अमेरिका- हमारा मिशन पूरा हुआ…

June 10, 2026

नई दिल्ली. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर एक बार फिर अमेरिका (US) और ईरान (Iran) के बीच तनाव बढ़ गया है. अमेरिका ने ईरान के बंदर अब्बास (Bandar Abbas), जास्क (Jask) और केशम द्वीप (Qeshm Island) पर हमला किया है. इन हमलों के बाद CENTCOM की ओर से कहा गया कि ‘हमारा मिशन पूरा हुआ. ये हमले सेल्फ डिफेंस में किए गए, साथ ही एक दिन पहले अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराए जाने के जवाब में किए गए हैं.


  • अमेरिका ने किया था हेलिकॉप्टर गिराने का दावा
    बता दें कि ये कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद की गई जिसमें उन्होंने दावा किया था कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया है. इसके बाद अमेरिका ने मंगलवार को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की. दूसरी तरफ ईरान का दावा है कि अमेरिका के अपाचे हेलिकॉप्टर को उन्होंने नहीं गिराया. साथ ही दावा किया गया है कि अमेरिका ने इस घटना के बहाने से ईरान पर हमला किया है.

    अमेरिकी सेना ने कहा- सेल्फ डिफेंस में किया हमला
    उधर, अमेरिकी सेना की ओर से कहा गया है कि उसने ईरान के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई पूरी कर ली है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि यह अभियान सेल्फ डिफेंस में की गई सैन्य कार्रवाई थी. जिसे 9 जून को राष्ट्रपति के आदेश अंजाम दिया गया था. एक दिन पहले अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया था.

    ईरानी एअर डिफेंस सिस्टम, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशनों को बनाया निशाना
    CENTCOM के अनुसार, अमेरिकी वायुसेना और नौसेना के लड़ाकू विमानों ने प्रिसिजन म्यूनिशन का इस्तेमाल करते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़के निकट स्थित ईरानी एअर डिफेंस सिस्टम, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशनों और सर्विलांस रडार साइट्स को निशाना बनाया.

    अमेरिका का कहना है कि यह हमला उसके सैनिकों और इलाके से गुजर रहे इंटरनेशनल कॉमर्शियल शिप्स पर हुए हालिया हमलों के जवाब में किया गया. CENTCOM ने कहा कि अमेरिकी सेना पूरी तरह सतर्क है और किसी भी ईरानी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है.

    Share:

  • LoC पार कर भारत पहुंचा PoK का किशोर, पुंछ में पकड़ा गया, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं जांच

    Wed Jun 10 , 2026
    नई दिल्‍ली । जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ जिले (Poonch district) के सलोतरी इलाके में उस समय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं जब पाकिस्तान (Pakistan) अधिकृत कश्मीर (PoK) से एक नाबालिग लड़का भारतीय सीमा में प्रवेश करता हुआ पकड़ा गया. पकड़े गए लड़के की पहचान जाविद अली (पिता मोहम्मद शरीफ), निवासी टेट्रिनोट, PoK के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved