img-fluid

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कही ये बातें

June 10, 2026

डेस्क: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मीनाक्षी नटराजन के नॉमिनेशन पेपर को खारिज करने के मामले में उसकी कानूनी वैधता पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला कानून के हिसाब से गलत और पूरी तरह से पक्षपाती है. उन्हें अपना फैसला बदलना होगा और नटराजन का नॉमिनेशन पेपर स्वीकार करना होगा. उनके (नटराजन) खिलाफ कोई क्रिमिनल केस एक्सिस्ट नहीं करता.


  • सिंघवी ने कहा कि नटराजन के खिलाफ किस तरह का मुकदमा है, उसका खुलासा नहीं किया गया है. किसी के खिलाफ कोई भी केस कर सकता है, यह तब तक वैलिड नहीं होता, जब तक उस पर कंसर्न जज एक्शन न ले. सिंघवी ने कहा कि कोर्ट ने नटराजन को नोटिस जरूर भेजा था लेकिन अब तक उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई और जब तक इस मामले में सुनवाई नहीं होती तब तक इसको आधार बनाकर उनका नामांकन रद्द करना कानूनन गलत है. बता दें कि सिंघवी का यह वीडियो पोस्ट दिग्विजय सिंह ने अपने X हैंडल से किया है.

    Share:

  • यूजर्स की शिकायत पर एपल का बड़ा फैसला, iPhone में अब खुद तय कर सकेंगे लिक्विड ग्लास इफेक्ट का स्तर

    Wed Jun 10 , 2026
    नई दिल्‍ली । एपल (Apple) ने अपने एन लिक्विड ग्लास डिजाइन (N Liquid Glass Design) को लेकर यूजर्स से मिले फीडबैक पर तेजी से काम कर रहा है। iOS 27 बीटा के लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने एक नया ट्रांसपेरेंसी कंट्रोल फीचर जोड़ दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स अब यह तय कर सकेंगे कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved