img-fluid

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर CM मोहन यादव का बड़ा दावा

June 10, 2026

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में राज्यसभा (Rajya Sabha) की तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव (Election) में कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan) का नामांकन पत्र रद्द होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र निरस्त कराने का षड्यंत्र कांग्रेस नेताओं ने ही रचा है.

दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का जानकारी छुपाने पर नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया, उसके बाद से भोपाल से लेकर दिल्ली तक राजनीति गरमाई हुई है. कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का बीजेपी की ओर से जवाब दिया जा रहा है.


  • इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “कांग्रेस ने जानबूझकर हार के डर से षड्यंत्र रचकर अपने प्रत्याशी के फॉर्म में गलती रखी. इस सीट पर कांग्रेस के कई नेताओं की नजर थी, जब उन्हें सफलता नहीं मिली, तो यह खेल बिगाड़ने का काम कांग्रेसियों ने किया. यह कितनी छोटी बात है कि जब कोई भी पंच और सरपंच का फॉर्म भरता है, तो उसे अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी नहीं देनी चाहिए, जो 10-10 बार चुनाव लड़ चुके हैं. ऐसे नेताओं ने यह षड्यंत्र जानबूझकर रचा है.”

    कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, “एक तरफ आपको अपने विधायकों पर भरोसा नहीं, इसलिए प्लेन लेकर उन्हें डराने का, धमकाने का नाटक करने का प्रयास किया. अब सारी कलई खुल गई तो कांग्रेस को आत्म विश्लेषण करने की जरूरत है.”

    सीएम मोहन यादव ने आगे कहा, “बीजेपी के लिए यह अच्छी बात है कि हमने बीते लोकसभा चुनाव में कमलनाथ की सीट जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया था. वर्तमान में 29 लोकसभा सीट बीजेपी की है. उसके बाद इंदौर में भी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अपना उम्मीदवार चुनाव में न उतर सके. अपने प्रत्याशियों का फॉर्म नहीं भर पाए, वह अपने विधायकों को एकजुट नहीं कर पाए, जो अपने नेतृत्व को ही स्वीकार नहीं कर रही है, तो फिर बीजेपी क्या करेगी.”

    Share:

  • 'कांग्रेस में करें TMC का विलय, देंगे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद', सोनिया गांधी का ममता बनर्जी को बड़ा ऑफर

    Wed Jun 10 , 2026
    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में करारी हार ने तृणमूल कांग्रेस को खत्म करने की कगार पर पहुंचा दिया है. ममता बनर्जी के 80 विधायकों में से 58 विधायकों ने अपना अलग गुट तैयार कर लिया और उसके बाद दिल्ली में भी करीब 20 सांसद टीएमसी से अलग हो गए. इस बीच कांग्रेस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved