img-fluid

संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट और CJI से बिना शर्त माफी मांगी, बोले- ‘अपने बयान पर…’

October 29, 2026

नई दिल्ली। शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने अवमानना के मामले में सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से अवमानना मामले में माफी मांग ली है। संजय राउत ने कहा है कि वो चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) और सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगते है। संजय राउत ने कहा है कि वो स्वेच्छा से, बिना किसी दबाव या शर्त के माफी मांग रहे है। उन्हें अपने कमेंट पर पछतावा है।वे अपनी टिप्पणियों को किसी भी तरह सही ठहराने या उनका बचाव करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।

शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने अपने माफीनामे में कहा है कि उनके मन में सुप्रीम कोर्ट और न्यायपालिका के प्रति बहुत सम्मान है। वे मानते हैं कि न्यायपालिका कानून का शासन बनाए रखने, संविधान के मूल्यों की रक्षा करने और नागरिकों के अधिकार सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्हें दुख है कि उनकी टिप्पणियों से यह कार्यवाही शुरू हुई।


  • संजय राउत ने कहा है कि उन्हें अपनी टिप्पणी से हुई परेशानी का पछतावा है। वे मानते हैं कि न्यायपालिका के बारे में सार्वजनिक रूप से बोलते समय बहुत सावधानी और जिम्मेदारी बरतनी चाहिए। संजय राउत ने वायदा किया है कि वो भविष्य में न्यायपालिका के बारे में सार्वजनिक बयान देते समय अपनी जिम्मेदारी समझेंगे और सोच-समझकर बोलेंगे। वे भविष्य में अधिक सावधानी और संयम बरतेंगे। संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि उनकी बिना शर्त माफी स्वीकार की जाए, उनके विरुद्ध जारी नोटिस को समाप्त किया जाए और इस कार्यवाही को यहीं खत्म कर दिया जाए।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved