
डेस्क: पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले जम्मू कश्मीर में आज (10 जून) को सेना और पाकिस्तानी सरकार के ख़िलाफ़ मांगों को लेकर विद्रोह का दूसरा दिन है. बीते रोज प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स के गोलीकांड में 11 लोगों की जान गई थी. इसके बावजूद आज भी सड़कों पर प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं और हजारों प्रदर्शनकारियों के जत्थे रावलाकोट की तरफ कूच कर रहे हैं.
पीओके की अवाम अपने हकों के लिए पाकिस्तानी हुकूमत के ख़िलाफ़ अलग अलग शहरों में मार्च निकाल रही है और आज़ादी के नारे लगा रही है. कुल मिलाकर रावलाकोट से लेकर बाग, हथियां बाला, कोटली, मीरपुर, सुधनोति,धीरकोट, ददियाल और राजधानी मुजफ्फराबाद की सड़कों पर इस समय कुल मिलाकर डेढ़ लाख से ज़्यादा प्रदर्शनकारी टिम्बर के डंडे लिए पाकिस्तानी हुकूमत के ख़िलाफ़ ताल ठोक रहे हैं और आज रात तक सभी शहरों का जत्था रावलाकोट पहुंच जाएगा.
डेढ़ लाख लोगों का हुजूम गुरुवार से राजधानी मुजफ्फराबाद पहुंचना शुरू होगा और राजधानी में इकट्ठा होकर पाकिस्तान हुकूमत द्वारा किए गए 70 सालों के शोषण के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएगा और अपनी 38 मांगें मनवाने की कोशिश करेगा.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved