img-fluid

MP कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, मुख्यमंत्री को कहा अपशब्द, PM मोदी को लेकर भी दिया विवादित बयान

June 10, 2026

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) के विधायक बाबूलाल जंडेल (MLA Babulal Jandel) ने सीएम मोहन यादव के लिए भरे मंच से गाली का प्रयोग किया और पीएम मोदी को लेकर भी उनके बोल बिगड़ गए। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाबूलाल अपशब्द कहते हुए नजर आ रहे हैं। मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट होने पर विरोध जताने के लिए कांग्रेस के तमाम बड़े नेता जमा हुए थे। सभी मंच पर बैठे थे। मंच पर बैठे लोगों में दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार समेत 2 दर्जन विधायक शामिल थे।

इसी दौरान कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया और पीएम मोदी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। बाबूलाल जंडेल ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि बहन मीनाक्षी नटराजन का फार्म निरस्त कराने वाला मुख्यमंत्री नहीं है बल्कि ****** है। बाबूलाल यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने पीएम मोदी की तुलना दिग्विजय सिंह की चप्पल से कर दी और दिग्विजय सिंह को राजा बताया। बाबूलाल ने कहा कि राजा वो है, जिसने पंचायती राज दिया। मैं कांग्रेस के लिए अपनी कुर्बानी देने को तैयार हूं।


  • बता दें कि मीनाक्षी नटराजन पर अपने चुनावी हलफनामे में एक आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप था। दरअसल, भाजपा उम्मीदवार महेश केवट ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मीनाक्षी नटराजन ने तेलंगाना की एक अदालत में अपने खिलाफ लंबित एक निजी शिकायत की जानकारी को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के विपरीत हलफनामे में उजागर नहीं किया। हालांकि, कांग्रेस ने इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए तर्क दिया कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं है, बल्कि उन्हें केवल कोर्ट से एक कारण बताओ नोटिस मिला था, जिसे हलफनामे में दिखाना तकनीकी रूप से जरूरी नहीं था, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर ने इस स्पष्टीकरण को नामंजूर करते हुए उनका नामांकन खारिज कर दिया।

    Share:

  • पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर PoK में क्रैश, सभी सैनिकों की मौत

    Wed Jun 10 , 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक Mi-17 हेलिकॉप्टर बुधवार को क्रैश हो गया. यह हादसा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फरबाद के पास टेक-ऑफ के दौरान हुआ. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के हवाले से वहां के अखबार डॉन ने पुष्टि की है कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी सैन्य कर्मियों की मौत हो गई. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved