img-fluid

ममता के बचे-खुचे गुट का एक और विकेट डाउन, सांसद प्रसून बनर्जी ने भी थामा बागी गुट का हाथ

June 11, 2026

नई दिल्ली. तृणमूल कांग्रेस (TMC) में चल रही बगावत (Rebellion) रूकने का नाम नहीं ले रही है. बुधवार तक जो लोकसभा सांसद (Lok Sabha MP) प्रसून बनर्जी (Prasun Banerjee) ममता (Mamata) के साथ खड़े थे उन्होंने अब पार्टी आलाकमान के खिलाफ बगावती रुख अपनाते हुए बागी सांसदों के ‘काकोली ग्रुप’ का दामन थाम लिया है.

प्रसून बनर्जी ने संसद में एक अलग गुट बनाने की मांग करने वाले पत्र पर अपने हस्ताक्षर (साइन) भी कर दिए हैं. टीएमसी के भीतर का बागी गुट लोकसभा में खुद को एक अलग ब्लॉक के रूप में मान्यता दिलाने की कोशिशों में जुटा है.


  • इस गुट में अभी तक प्रसून को मिलाकर 20 लोकसभा सांसद शामिल हो चुके हैं. वहीं अब ममता के खेमे में 8 सांसद बचे हैं. बागी गुट अपने कुनबे को बढ़ाने के लिए लगातार सांसदों का समर्थन जुटा रहा है. प्रसून बनर्जी हावड़ा से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं और खेल जगत के साथ-साथ राजनीति में भी उनका बड़ा कद है.

    क्रम संख्या बागी लोकसभा सांसद ममता के साथ वाले लोकसभा सांसद
    1- काकोली घोष (बारासात) सौगात रॉय (दम-दम
    2- जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार) महुआ मोइत्रा (कृष्णानगर)-
    3- खलीलुर रहमान (जंगीपुर) प्रतिमा मंडल (जयनगर)
    4- यूसुफ पठान (बहरामपुर) अभिषेक बनर्जी (डायमंड हार्बर)
    5- अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद) सुदीप बंदोपाध्याय (कोलकाता उत्तर)
    6- पार्थ भौमिक (बैरकपुर) सजदा अहमद (उलूबेरिया)
    7- बापी हलदार (मथुरापुर) कल्याण बनर्जी (श्रीरामपुर)
    8- सायोनी घोष (जादवपुर) कीर्ति आजाद (बर्धमान-दुर्गापुर)
    9- माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)  
    10- मिताली बाग (आरामबाग)  
    11- दीपक अधिकारी (घाटाल)  
    12- कालीपद सोरेन (झाड़ग्राम)  
    13- जून मालिया (मेदिनीपुर)  
    14- अरूप चक्रवर्ती (बांकुड़ा)  
    15- डॉ. शर्मिला सरकार (वर्धमान पूर्व)  
    16- शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)  
    17- असित कुमार माल (बोलपुर)  
    18- शताब्दी रॉय (बीरभूम)  
    19- रचना बनर्जी (हुगली)  
    20- प्रसून बनर्जी (हावड़ा)  

     

    इससे पहले राज्यसभा से कई सांसदों के इस्तीफे और कुछ अन्य सांसदों के बागी गुट के संपर्क में होने की खबरें आई थीं. हालांकि, कुछ सांसदों ने इन खबरों का खंडन भी किया था, लेकिन प्रसून बनर्जी के इस कदम ने बागी गुट के दावों को मजबूत कर दिया है.

    Share:

  • ट्रंप की ईरान को फिर धमकी, बोले- US के पास सबसे बड़ी सेना, परमाणु डील नहीं हुई तो गंभीर होंगे हालात

    Thu Jun 11 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने ईरान (Iran) को लेकर एक बार फिर सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका (America) दुनिया का सबसे शक्तिशाली सैन्य देश है और जरूरत पड़ने पर वह किसी भी स्थिति में बड़ा एक्शन लेने में सक्षम है। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved