img-fluid

केदारनाथ : खराब मौसम के बाद भी नहीं थमे भक्तों के कदम, अब तक 12 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन…

June 13, 2026

रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड (Uttarakhand) के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में इन दिनों भक्तों (pilgrims) का सैलाब उमड़ पड़ा है. खराब मौसम ( bad weather) के बावजूद इस बार केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. मात्र डेढ़ महीने में 12 लाख से ज्यादा भक्त बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं. रोजाना 15,000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

केदारनाथ मंदिर हिमालय की गोद में स्थित है. यहां पहुंचना आसान नहीं होता, मुश्किल रास्तों के बावजूद भक्तों का जोश हाई है. लोग हेलीकॉप्टर, पैदल, डंडी और घोड़ों के सहारे भी मंदिर तक पहुंच रहे हैं. ठंड के बावजूद श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर बाबा के दर्शन की राह देख रहे हैं. मौसम खराब होने पर भी भक्तों के कदम नहीं थम रहे हैं और यात्रा का सिलसिला जारी है.


  • मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सीजन में भक्तों की संख्या बहुत ज्यादा है. सिर्फ डेढ़ महीने में 12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर के द्वार पार किए हैं. यह संख्या इस छोटे से समय के लिए बहुत बड़ी मानी जा रही है.

    बता दें कि केदारनाथ धाम की आध्यात्मिक शक्ति और भक्तों की अटूट आस्था ही इस भीड़ का मुख्य कारण है. खराब मौसम में भी लोग परिवार के साथ, दोस्तों के साथ और अकेले बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए निकल पड़ते हैं. केदारनाथ यात्रा इस बारफिर साबित कर रही है कि आस्था की राह में कोई बाधा नहीं रोक सकती.

    भक्तों का यह लगातार आना न सिर्फ मंदिर की महिमा बढ़ा रहा है बल्कि पूरे क्षेत्र को भी सकारात्मक ऊर्जा दे रहा है. यात्रा अभी जारी है और अगर मौसम साथ देता रहा तो इस साल भक्तों की संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है.

    Share:

  • मस्क की दौलत ने बनाया नया इतिहास, पूरी दुनिया में बांट दें संपत्ति तो हर व्यक्ति को मिलेंगे 10 हजार से ज्यादा रुपये

    Sat Jun 13 , 2026
    नई दिल्ली। दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपति और स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क (Elon Musk) ने एक नया आर्थिक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। स्पेसएक्स (SpaceX) के शेयर बाजार (Stock Market) में शानदार डेब्यू और कंपनी के मूल्य में जबरदस्त उछाल के बाद मस्क की कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 92 लाख करोड़ रुपये) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी

  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved