img-fluid

सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका और खड़गे ने शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि

October 31, 2026


नई दिल्ली । सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका और खड़गे (Sonia Gandhi, Rahul, Priyanka and Khadge) ने शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की (Paid Floral Tributes to Indira Gandhi at Shakti Sthal) ।


  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शनिवार सुबह इंदिरा गांधी मेमोरियल में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इंदिरा गांधी के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, “आपकी गोद में बैठा हूं। आपके दोनों हाथ थामे हुए। आपकी आवाज से ये शब्द सुन रहा हूं और आपके पीछे-पीछे इन्हें दोहरा रहा हूं। ‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मा अमृतं गमय, ॐ शांति, शांति, शांति।” कांग्रेस सांसद ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए पोस्ट में आगे लिखा, “दादी, आपने मुझे कितना सुंदर उपहार दिया है। क्या कमाल का उपहार है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था।” कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी इंदिरा गांधी को याद करते हुए उनके साथ अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “वह कितनी सुंदर स्त्री थी। आसमान की तरह आजाद, समुद्र की तरह गहरी, धरती की तरह सहनशील और आग से भी अधिक तेजस्वी।”

    इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंदिरा गांधी के एक भाषण का छोटा-सा अंश शेयर किया। इसमें इंदिरा गांधी ने कहा, “जब तक मुझ में सांस है तब तक सेवा ही नहीं जाएगी और जब मेरी जान जाएगी तब मैं ये कह सकती हूं कि’एक-एक खून का कतरा जितना मेरा है, वह एक-एक खून का कतरा’ एक भारत को जीवित करेगा।” खड़गे ने पोस्ट में लिखा, “अदम्य साहस, अटूट संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व की प्रतीक, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और हमारी प्रेरणास्रोत इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनका समर्पण व आधुनिक भारत के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान सदैव हमारी राष्ट्रीय चेतना में जीवंत रहेगा। उनका साहस हमारी प्रेरणा है, उनका बलिदान हमारी अमिट स्मृति।”

    Share:

  • प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के आदेशों के अनुसार चुनाव आयोग को चला रहे हैं सीइसी ज्ञानेश कुमार - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    Sat Oct 31 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Khadge) ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के आदेशों के अनुसार (According to the directives of Prime Minister and Home Minister) सीइसी ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग को चला रहे हैं (CEC Gyanesh Kumar is running Election Commission) । दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved