img-fluid

सरदार पटेल की विरासत का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है भाजपा – कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला

October 31, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला (Congress MP Randeep Singh Surjewala) ने कहा कि सरदार पटेल की विरासत (Sardar Patel’s Legacy) का भाजपा राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है (BJP is making Political Use) ।

  • लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस सांसद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरदार पटेल के नाम और उनकी विरासत का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है, जबकि उनके विचारों, सिद्धांतों और आदर्शों को नजरअंदाज किया जा रहा है। कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर उनका संगठन ‘सरदार स्मृति ट्रस्ट’ एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उन्होंने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि गृह मंत्री ने सरदार पटेल की याद में कार्यक्रम तो आयोजित किए हैं, लेकिन उनके सिद्धांतों, शिक्षाओं, आदर्शों और दर्शन को हमेशा के लिए मिटाने का काम किया है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल के प्रति भाजपा नेताओं के मन में नफरत है, जिसे पूरा देश जानता है।

    दिल्ली में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को देश के अन्य महान नेताओं की तरह ही सम्मान मिलना चाहिए। कांग्रेस उनके योगदान को पूरी तरह स्वीकार करती है और उनके विचारों, शब्दों तथा कार्यों के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि अमित शाह की इस तरह की टिप्पणियां सरदार पटेल की छवि और उनके प्रति लोगों के सम्मान को नुकसान पहुंचाती हैं। खुर्शीद ने यह भी कहा कि यह समझ से परे है कि गृह मंत्री इस तरह के बयान क्यों देते  हैं।

    कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने भी भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए सरदार पटेल के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले सभी नेताओं का सम्मान करती है। भाजपा सरदार पटेल पर ध्यान केंद्रित करके राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।

    दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर अमित शाह के बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे अमित शाह का दिवास्वप्न करार देते हुए कहा कि आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की कोई संभावना नहीं है। अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि भाजपा जनता का भरोसा और विश्वास पूरी तरह खो चुकी है।

    Share:

  • सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका और खड़गे ने शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि

    Sat Oct 31 , 2026
    नई दिल्ली । सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका और खड़गे (Sonia Gandhi, Rahul, Priyanka and Khadge) ने शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की (Paid Floral Tributes to Indira Gandhi at Shakti Sthal) । पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved