
निगम कमिश्नर ने दिए निर्देश, लगातार मानिटरिंग कर चंद्रभागा से हरसिद्धि झोन की सडक़ भी 30 जून तक चालू कराएं
इंदौर। मास्टर प्लान (master plan) की सडक़ों (road) को लेकर कल कमिश्नर (Commissioner) ने अफसरों की क्लास लगाई थी और इनमें कई सडक़ों को लेकर टारगेट तय कर दिए गए। छावनी सडक़ 3 माह में पूरी करने को कहा गया, साथ ही मालवीय नगर की सडक़ का काम भी डेढ़ माह में पूरा करने की तैयारी है। इसके अलावा चंद्रभागा से हरसिद्धि झोन मच्छी बाजार की सडक़ भी 30 जून तक यातायात के लिए शुरू होगी।
नगर निगम द्वारा शहर में कई स्थानो पर मास्टर प्लान की सडक़ों के निर्माण कार्य शुरू कराए हैं और इनमें कई जगह पहले से ही काम चल रहे है। छावनी, मालवीय नगर, जिंसी, चंद्रभागा, जबरन कालोनी सहित कई स्थनों पर सडक़ों के काम चल रहे हैं। कुल 10 सडक़ों के कार्य प्रगति पर हैं और कल निगम के अफसरों से लेकर कंसल्टेंट और संबंधित अधिकारियों की बैठक निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने बुलाई थी, जिसमें कई सडक़ों के काम तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। मधुमिलन से छावनी चौराहे की सडक़ तीन माह में पूरा करने, मालवीय नगर की सडक़ डेढ़ माह में पूरा करने और चंद्रभागा से हरसिद्धि झोन मच्छी बाजार तक की सडक़ 30 जून तक यातायात के लिए शुरू करने का टारगेट दिया गया है। अफसरों को कहा गया है कि वे सडक़ों की मानिटरिंग करें और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा हो, इसके लिए कंसल्टेंट और ठेकेदारों से चर्चा कर कार्यों में तेजी लाए। जिंसी से लक्ष्मीबाई प्रतिमा और नेमनाथ मंदिर की सडक़ के लिए शेष बचे कायों के लिए भी अफसरो को कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है।
कंसल्टेंटों को लगाई फटकार, काम में तेजी लाएं
निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने सडक़ निर्माण कार्यों में लापरवाही और वहां मानिटरिंग नहीें होने को लेकर अफसरों के साथ-साथ कंसल्टेंट कंपनियों के प्रतिनिधियो को भी खासी लताड़ लगाई और कहा कि बार-बार चेतावनियों के बावजूद निर्माण कार्यों में तेज नहीं लाई जा रही है, जबकि बारिश आने को है, जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ क्षेत्रीय रहवासियों की फजीहत हो रही है।
इन सडक़ों की भी समीक्षा
खड़े गणपति से स्कीम क्रमांक-155 होते हुए टिगरिया बादशाह तक प्रस्तावित सडक़ निर्माण कार्य
गांधी नगर मेन रोड के विकास कार्य -तिलक नगर स्थित श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल से गोयल नगर पानी की टंकी तक सडक़
तेजपुर गड़बड़ी पुल के आगे ए.बी. रोड से ट्रेजर टाउनशिप मार्ग को जोडऩे वाली सडक़। ठ्ठ चंद्रभागा से कलाल कुई मस्जिद तक की सडक़
इन्दौर बायपास के राऊ सर्कल से डी.पी.एस. स्कूल तक एक तरफ का सर्विस रोड निर्माण कार्य।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved