img-fluid

“भारत की प्राथमिकता मानव आधारित टेक्नोलॉजी है”, फ्रांस में बोले PM मोदी

June 14, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा भारत आज बहुत तेजी से और बड़े स्तर पर नई तकनीक और आइडियाज पर काम कर रहा है। भारत का यह काम सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के भले और एक सुरक्षित भविष्य के लिए है।

फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, “भारत और फ्रांस की एक विशेष साझेदारी है- इसमें जुड़ाव, दृढ़ विश्वास, नवाचार, प्रेरणा और साझा दृष्टिकोण है। भारत के युवा इनोवेटर्स ऐसे समाधान तलाश रहे हैं, जो पूरी मानवता को लाभ पहुंचा सकते हैं।” पीएम मोदी ने कहा, “आइए, भारत के साथ सहयोग कीजिए और दुनिया के लिए टेक्नोलॉजिकल सॉल्यूशंस विकसित कीजिए।”


  • प्रधानमंत्री ने कहा, “यह ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस रुकेगी नहीं। यह जारी रहेगी। स्टार्टअप्स की संख्या में भी और बढ़ोतरी होगी।” पीएम ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में, भारत ने एक मजबूत इनोवेशन सिस्टम तैयार की है। आज, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है।”

    ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “भारत की प्राथमिकता मानवता के लिए तकनीक और ह्यूमन-सेंट्रिक इनोवेशन है। इनोवेशन भारत के डीएनए में है।” उन्होंने कहा, “भारत स्पीड और बड़े स्केल के साथ इनोवेशन करता है। भारत एक सस्टेनेबल फ्यूचर के लिए इनोवेशन करता है। भारत पूरी दुनिया के लिए इनोवेशन करता है।” उन्होंने कहा, “भारत-फ्रांस साझेदारी सुरक्षा से लेकर सतत विकास तक फैली हुई है।” पीएम मोदी ने भारत-फ्रांस साझेदारी की सराहना की और कहा कि दोनों देश साझा मूल्यों और हितों से बंधे हुए हैं।

    वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि AI का उपयोग मानव-केंद्रित और नैतिक होना चाहिए। ग्लोबल AI रेस के बारे में बात करते हुए इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि भारत में इस विघटनकारी तकनीक में महारत हासिल कर दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता है। उन्होंने आगे कहा कि फ्रांस ग्लोबल AI समिट 2027 के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा।

    Share:

  • बेटी अदिति यादव के खिलाफ इंटरनेट पर चल रहे विवादित कैंपेन पर सामने आया मां डिंपल यादव का बयान

    Sun Jun 14 , 2026
    लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ इंटरनेट पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हुए थे। इस मुद्दे पर अदिति की मां और सांसद डिंपल यादव का बयान सामने आया है। डिंपल यादव ने कहा, “मेरी बेटी के खिलाफ बीजेपी वालों ने बयानबाजी करवाई है। क्योंकि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved