img-fluid

बेटी अदिति यादव के खिलाफ इंटरनेट पर चल रहे विवादित कैंपेन पर सामने आया मां डिंपल यादव का बयान

June 14, 2026

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ इंटरनेट पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हुए थे। इस मुद्दे पर अदिति की मां और सांसद डिंपल यादव का बयान सामने आया है। डिंपल यादव ने कहा, “मेरी बेटी के खिलाफ बीजेपी वालों ने बयानबाजी करवाई है। क्योंकि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा भटकाने की कोशिश है। हमें ध्यान नहीं भटकाना है।”


  • डिंपल यादव ने कहा, “ये वो सरकार है, जो ध्यान भटकाने का काम करती है। जब हाथरस में हमारी बिटियाओं को जला दिया जाता है तब ये लोग सामने नहीं आते हैं। जब कानपुर में एक बेटी के पिता को थाने में पीट-पीटकर मार डाला गया, तब इनमें से किसी ने कुछ बोला? यूपी में बड़ी से बड़ी जघन्य घटनाएं हो जाती हैं, तब बीजेपी में से एक भी आदमी सामने नहीं आता है। मैं आप सभी से यही कहना चाहूंगी कि ध्यान भटकाने की जरूरत नहीं है। जो लक्ष्य है, उसकी तरफ आप लोग धैर्य के साथ बढ़ें। लक्ष्य संविधान और देश बचाने का है।”

    दरअसल हाल ही में ये सामने आया था कि अखिलेश और डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर तमाम तरह के विवादित पोस्ट किए जा रहे थे। ये पोस्ट इतनी चर्चा में आ गए कि फिर इन पर सियासत शुरू हो गई और सियासी गलियारों में भी इसकी चर्चा होने लगी।

    Share:

  • बचपन में सिर से उठा मां का साया, पिता ने भी छोड़ा साथ; अब भारतीय रेलवे में लोको पायलट बनीं कल्पना

    Sun Jun 14 , 2026
    रीवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) से एक खुशखबरी आई है। अब देश की बेटियां (Daughters) सिर्फ सपने नहीं देख रहीं, उन्हें पूरा भी कर रही हैं। कल्पना का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने बचपन में अपनी मां को खो दिया और बाद में मां की मौत के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved