img-fluid

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते का भारत ने किया स्वागत, क्या बोले पीएम मोदी?

June 15, 2026

नई दिल्ली. अमेरिका और ईरान (US and Iran) के बीच हुए शांति समझौते (peace agreement) का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि इस समझौते के साथ उम्मीद है कि इलाके में शांति और स्थिरता आएगी. साथ ही आवाजाही, व्यापार की स्वतंत्रता फिर से बहाल होगी. पीएम मोदी ने कहा कि इस संघर्ष की वजह से दुनिया भर में गंभीर आर्थिक अड़चनें खड़ी हुईं और कई देशों को जानमाल का नुकसान हुआ. उन्होंने बातचीत से स्थायी समझौते की उम्मीद जताई.


  • पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मैं पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का स्वागत करता हूं. इस तनाव ने विश्व भर में गंभीर आर्थिक व्यवधान खड़ा किया है और कई देशों में जानमाल का नुकसान हुआ है.’

    उन्होंने आगे कहा कि ‘भारत को उम्मीद है कि इस समझौते के कार्यान्वयन से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने और नौवहन एवं व्यापार की स्वतंत्रता तय करने में मदद मिलेगी. हम बाकी मुद्दों पर विचार-विमर्श के माध्यम से एक स्थायी अंतिम समझौते तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं.’

    ट्रंप ने किया शांति समझौते का ऐलान
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (14 जून) को ट्रुथ पर पोस्ट कर ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर सहमति बन चुकी है.स्विट्जरलैंड में दोनों देशों के बीच शांति समझौते पर साइन किए जाएंगे. इसमें अमेरिका से जेडी वेंस और ईरान से अराघची और गालिबफ शामिल होंगे. 60 दिनों के सीजफायर के दौरान समझौते पर दोनों देशों के बीच बातचीत होगी. इसमें ईरान पर लगे प्रतिबंधों, फ्रीज फंड को रिलीज करने से लेकर परमाणु कार्यक्रम जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. जब तक फाइनल समझौता लागू नहीं हो जाता, अस्थायी व्यवस्थाएं लागू रहेंगी.

    Share:

  • RE-NEET पेपर लीक! 1.5 करोड़ की ठगी में दो साइबर ठग गिरफ्तार

    Mon Jun 15 , 2026
    अहमदाबाद: अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने टेलीग्राम पर RE-NEET परीक्षा का प्रश्नपत्र दिलाने का झांसा देकर छात्रों और अभिभावकों से ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने “Raghav_singh_neet” सहित करीब 8 टेलीग्राम चैनल बनाए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved