img-fluid

ढाबा रोड पर नहर की तरह पानी बहा… राईजिंग लाईन फोड़ दी

June 15, 2026

  • नगर निगम का अमला खड़े रहकर काम नहीं करा रहा-जेसीबी वाले कर रहे मनमानी-लाखों गेलन पानी बहा

उज्जैन। शहर में चौड़ीकरण तो हो रहा है लेकिन उसकी मॉनीटरिंग नहीं की जा रही है इसलिए खुदाई करने वाले पानी की और टेलीफोन की लाईनें तोड़ रहे हैं जिससे जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ढाबा रोड़ पर लाखों गेलन पानी बह गया।



  • जब ठेकेदार के लोग काम करते हैं तो नगर निगम का अमला निगरानी के लिए नहीं रहता। जिसके कारण भारी नुकसान हो रहा है और कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं। आए दिन पेयजल पाइपलाइन फोडऩे की शिकायत आती रहती है लेकिन कल दोपहर में ठेकेदार ने पूरे शहर की जल व्यवस्था की राइजिंग लाइन फोड़ दी, इसके बाद पानी का ऐसा सैलाब इस पाइपलाइन के अंदर से निकला कि जैसे नहर बह रही हो। इधर सत्यनारायण मंदिर और नौ नारायण 84 महादेव के दर्शन करने वाले महिला-पुरुष काफी परेशान हुए, ऐसा दृश्य था जैसे बरसात में सड़कों पर पानी भर जाता है। वैसे ही यहाँ पानी भर गया था लोग बड़ी मुश्किल से मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। यह सिलसिला शाम 7 बजे तक चलता रहा, जब तक कि पाइपलाइन में से पूरा पानी खाली नहीं हो गया। इसी पानी से जलप्रदाय होना था। अब आज उज्जैन उत्तर के करीब 24 वार्ड में पानी नहीं देने की घोषणा विभाग ने कर दी है। यह ठेकेदार की बड़ी लापरवाही है। इतनी बड़ी राइजिंग में पाइपलाइन नहीं देखी और उसे फोड़ दिया। संबंधित पर जुर्माने के अलावा कानूनी कार्रवाई होना चाहिए, क्योंकि पानी मूलभूत और आवश्यक सुविधा है और आवश्यक सुविधा में बाधा आती है तो संबंधित पर कार्रवाई होना चाहिए।

    Share:

  • मोदी के 12 साल...देवड़ा बोले-नया भारत अब दुनिया को दिशा देने की स्थिति में

    Mon Jun 15 , 2026
    उज्जैन में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 2014 से पहले देश निर्णयहीनता और भ्रष्टाचार से जूझ रहा था उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर रविवार को भाजपा ने उज्जैन में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved