
इंदौर। इंदौर की भंवरकुआ पुलिस ने डकैती डालने वाली अंतरराज्यीय गैंग के पांच सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े आरोपियों से पुलिस ने 33 मोबाइल, एक लैपटॉप और एक फोर व्हीलर वाहन जब्त किया है।
दरअसल इंदौर की भंवरकुआ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पालदा क्षेत्र में एक सफेद रंग की कार में कुछ लोग बैठकर हवाला व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे है और आरोपियों ने कुछ देर पहले ही एक व्यक्ति की कार रोककर उसकी आंखों में मिर्ची डालकर आई फोन मोबाइल और नगदी की लूट की घटना को अंजाम दिया है। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम में गहरा बंदी कऱ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया वही पकड़े गए आरोपी ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि गाड़ियों से पहले एक्सीडेंट करते थे और बातों ही बातों में आंखों में मिर्ची डाल कर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। पकड़े गए आरोपियों ने इंदौर ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र , नासिक, धूलिया, गुजरात बड़ौदा, सूरत, वापी, तक्ष और दाहोद जैसे शहरों में डकैती डाल चुके है बहरहाल पुलिस ने पांचों आरोपियों से लूट के 33 मोबाइल, एक लैपटॉप और एक फोर व्हीलर वाहन जब्त किया है पुलिस पकड़े गए आरोपियों से अन्य लूट की घटना के बारे पूछताछ की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved