img-fluid

अकासा एयर ने मुंबई और नोएडा के बीच शुरू की फ्लाइट, नवी मुंबई एयरपोर्ट के लिए मिलेगी सेवाएं

June 16, 2026

नोएडा। भारतीय एयरलाइन कंपनी अकासा एयर ने मुंबई और नोएडा के बीच फ्लाइट सेवाएं शुरू कर दी हैं। अकासा एयर ने मंगलवार को सुबह नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अपनी पहली फ्लाइट QP-2017 को रवाना किया था। इस नई सर्विस से मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन और दिल्ली-एनसीआर के बीच डायरेक्ट एयर कनेक्टिविटी शुरू गई है।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NMIAL) के एक प्रवक्ता के अनुसार, अकासा एयर की पहली फ्लाइट सुबह 07.30 बजे नवी मुंबई से नोएडा के लिए रवाना हुई और ये दोपहर 12.30 बजे वापस नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गई। अकासा एयर नवी मुंबई और नोएडा के बीच हर हफ्ते 7 फ्लाइट्स ऑपरेट करेगा।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2021 में गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नींव रखी थी। जिसके बाद, उन्होंने 28 मार्च को ही इसका उद्घाटन भी किया था। सोमवार, 15 जून को नोएडा एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट ने उड़ान भरी थी और यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंची थी। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने नोएडा एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेट की थी।


  • बताते चलें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल सर्विस शुरू होने में 21 महीने की देरी हुई। निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट को अक्टूबर 2024 में ही उड़ान भरनी थी। फिलहाल, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक रनवे और एक पैसेंजर टर्मिनल है, जिसकी सालान क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की है। इस एयरपोर्ट को अलग-अलग स्टेज में डेवलप किया जा रहा है।

    अकासा एयर, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट ऑपरेट करने वाली इंडिगो के बाद दूसरी एयरलाइन कंपनी है। अकासा एयर जेवर एयरपोर्ट से नवी मुंबई के अलावा बेंगलुरू के लिए डेली फ्लाइट ऑपरेट करेगी। इंडिगो ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ, बेंगलुरू, हैदराबाद, अमृतसर और जम्मू के लिए फ्लाइट सर्विस शुरू की है।

    अगले स्टेज में 1 जुलाई से इंडिगो का नया प्लान शुरू होगा, जिसके तहत नवी मुंबई, श्रीनगर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल और देहरादून के लिए डेली फ्लाइट मिलेंगी। इसके साथ ही जयपुर, लखनऊ, पंतनगर और चंडीगढ़ के लिए रोजाना दो-दो फ्लाइट, बरेली के लिए हफ्ते में चार और किशनगढ़ के लिए हफ्ते में तीन फ्लाइट ऑपरेट की जाएंगी। एयरलाइन कंपनियां धीरे-धीरे जरूरत और मांग को ध्यान में रखते हुए नोएडा एयरपोर्ट को देश के बाकी शहरों से भी कनेक्ट करेंगी।

    Share:

  • NEET Paper Leak: आरोपी यश यादव दे सकेगा नीट री-एग्जाम, बहन की शादी में भी जाने की इजाजत

    Tue Jun 16 , 2026
    नई दिल्ली। NEET UG पेपर लीक मामले के आरोपी यश यादव को लेकर अपडेट सामने आया है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी यश यादव को आगामी 21 जून को होने वाली NEET UG री-एग्जाम में शामिल होने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही, कोर्ट ने उसे अपनी बहन की शादी में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved