img-fluid

राजस्थान में बस से टक्कर में कार के परखच्चे उड़े, 4 सगे भाइयों की मौत

June 16, 2026

बालोतरा। राजस्थान के बालोतरा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा पाटोदी कस्बे के पास उस समय हुआ जब एक रोडवेज बस और कार के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस घटना में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही घर के 4 आदमियों की इस तरह से दर्दनाक मौत से इलाके में भी हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने बस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मृतकों की पहचान हुई
चारों मृतक की पहचान कोडूका गांव निवासी उदाराम (39 वर्ष), रेखाराम (35 वर्ष), जोगाराम (31 वर्ष) और विशनाराम (29 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों भाई मकान निर्माण का कार्य करते थे और रोजाना अलग-अलग जगह काम पर जाते थे। मंगलवार को वे एक ही स्थान पर काम होने के कारण कार से कालेवा गांव जा रहे थे। इसी दौरान पाटोदी गांव के पास सामने से आ रही जोधपुर की ओर जा रही रोडवेज बस से उनकी कार की टक्कर हो गई।

कार में फंसे शवों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया
हादसे की सूचना मिलते ही पचपदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का मौका मुआयना कर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने पाटोदी रोड पर जाम लगाकर रोडवेज बस चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी।

बताया जा रहा है कि मृतकों के परिवार में वृद्ध माता-पिता, तीन भाइयों की पत्नियां और छोटे-छोटे बच्चे हैं। जोगाराम अविवाहित थे। एक ही परिवार के चार बेटों की मौत से कोडूका गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है। (रिपोर्ट- कृष्णा)

 

Share:

  • आधार के दुरुपयोग पर केंद्र और राज्य सरकारों, केंद्रशासित प्रदेशों, ईसीआई एवं यूआईडीएआई को नोटिस जारी किया सुप्रीम कोर्ट ने

    Tue Jun 16 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने आधार के दुरुपयोग पर (Regarding misuse of Aadhaar) केंद्र और राज्य सरकारों, केंद्रशासित प्रदेशों, ईसीआई एवं यूआईडीएआई को नोटिस जारी किया (Issued Notices to Central and State Governments, Union Territories, ECI and UIDAI) । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक जनहित याचिका पर विचार करने पर सहमति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved