img-fluid

‘काला हिरण’ विवाद में नया मोड़, अमित जानी का दावा- गोविंद नामदेव को धमकी मिली, शेरा पर उठाए भी सवाल

June 18, 2026

नई दिल्‍ली । बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) की लाइफ से जुड़े ब्लैक बक विवाद (Blackbuck controversy) पर बेस्ड फिल्म काला हिरण में वकील का किरदार निभा रहे गोविंद नामदेव (Govind Namdev) ने दावा किया था कि फिल्म का टीजर देखकर वो हैरान रह गए, क्योंकि जो टीजर रिलीज किया गया, वो उस कहानी से काफी अलग था जिसकी उन्होंने शूटिंग की थी.

शेरा ने दी धमकी?

इसके बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सोशल मीडिया पर गोविंद नामदेव को जमकर निशाने पर लिया और उन्हें एक कानूनी नोटिस भी भेज दिया. नोटिस में नामदेव से सार्वजनिक माफी मांगने और प्रोडक्शन हाउस को 50 लाख रुपये का हर्जाना देने की मांग की गई है.


  • लीगल नोटिस भेजने के बाद अमित जानी का दावा है कि हो सकता है गोविंद नामदेव को सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की तरफ से धमकी मिली हो. अमित ने कहा- या तो इन्हें धमकी मिल गई है, सलमान खान के शेरा-वेरा ने फोन करके कह दिया होगा कि बेटा, बहुत उछल रहे हो. या फिर इन्हें लगा होगा कि वहां से तो पैसे मिल गए, पेमेंट हो गई, चेक भी मिल गया. अब क्यों न सलमान खान की भी गुड बुक्स में आ जाऊं.

    एक सोशल मीडिया पोस्ट कर अमित ने ये भी कहा कि वो जोधपुर जाकर बिश्नोई कम्यूनिटी से सहयोग की मांग करेंगे.

    अमित जानी का दावा- गोविंद नामदेव ने पूरी स्क्रिप्ट पढ़ी थी

    अमित जानी का कहना है कि गोविंद नामदेव को फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए दी गई थी. इतना ही नहीं, स्क्रिप्ट मिलने से पहले उन्होंने फिल्म का सिनॉप्सिस (कहानी का सार) भी पढ़ा था.

    अमित जानी ने आगे कहा- स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वो लगातार पांच दिन हमारे साथ रहे. दिन-रात वैनिटी वैन और होटल के कमरे में बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ते रहे. जब वो कोर्टरूम में बिश्नोई समाज के वकील का किरदार निभा रहे थे, तब क्या उन्हें नहीं पता था कि वो किसके खिलाफ केस लड़ रहे हैं और किसे सजा दिलाना चाहते हैं? वहां हाथ में ब्रेसलेट पहने जो शख्स खड़ा था, अयान खान, वो कौन था- क्या ये उन्हें नहीं मालूम था?

    काला हिरण पर कानूनी विवाद

    फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर सामने आने के बाद सलमान खान की टीम ने अमित जानी को एक नोटिस भेजा था, जिसमें फिल्म की शूटिंग, प्रमोशन और रिलीज से जुड़ी गतिविधियां रोकने की मांग की गई थी. इसके जवाब में अमित जानी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो उस नोटिस को फाड़ते नजर आए थे.

    बाद में सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया और फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की. अपनी याचिका में उन्होंने कहा कि 1998 के चर्चित काले हिरण शिकार मामले पर बेस्ड ये फिल्म उनकी पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन करती है और चल रही कानूनी कार्यवाही पर असर डाल सकती है.

    कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं को नोटिस जारी कर दिया है और मामले की अगली सुनवाई 19 जून 2026 को होगी.

    Share:

  • सिर्फ 10 दिन का तेल भंडार, आयात पर भारी निर्भरता के बीच भारत के सामने ऊर्जा सुरक्षा की चुनौती

    Thu Jun 18 , 2026
    नई दिल्ली। भारत अपनी ऊर्जा (Energy) जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर विदेशी तेल पर निर्भर है, लेकिन रणनीतिक तेल भंडारण के मामले में देश अभी भी कई विकसित अर्थव्यवस्थाओं से काफी पीछे है। ऊर्जा क्षेत्र के वैश्विक थिंक टैंक काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर (CEEW) की एक रिपोर्ट में खुलासा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved