img-fluid

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

June 18, 2026

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले (Ratlam District) में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले लूणी-रीछा रेलवे स्टेशन के पास इंदौर से जोधपुर जा रही रणथंभौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Ranthambore Superfast Express) के एक जनरल कोच (General Coach) के पहियों से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन रोक दी, जिसके बाद कई यात्री घबराकर नीचे उतर गए। कुछ देर बाद दूसरी पटरी से एक मेमू ट्रेन भी गुजरी। यदि यह ट्रेन यात्रियों के नीचे उतरने के दौरान आती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।


  • यात्रियों के अनुसार, गुरुवार सुबह इंदौर से जोधपुर जा रही ट्रेन संख्या 12465 रणथंभौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह करीब 9:27 बजे आलोट क्षेत्र स्थित लूणी-रीछा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी। तभी इंजन के पीछे लगे जनरल कोच के पहियों से धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं देखकर कुछ यात्रियों ने ट्रेन में आग लगने की आशंका जताई और शोर मचाने लगे।

    स्थिति को देखते हुए चालक ने तत्काल ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकते ही कई यात्री अपना सामान लेकर नीचे उतर गए और सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। घटना के संबंध में कोटा रेल मंडल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि यात्रियों का कहना है कि चालक और गार्ड के बीच हुई चर्चा में ब्रेक चिपकने के कारण घर्षण से धुआं निकलने की बात सामने आई थी। वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

    रेलवे की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर कोच की जांच की। लगभग 20 मिनट तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही, जिसके बाद उसे आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इस घटना के कारण अवध एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ।

    Share:

  • इंदौर के विजय नगर में नवविवाहिता की खुदकुशी का मामला, पति और सास पर केस दर्ज

    Thu Jun 18 , 2026
    इंदौर। इंदौर (Indore) के विजय नगर थाना (Vijay Nagar Police Station) क्षेत्र में करीब 1 महीने पहले एक नवविवाहिता (Newlywed Woman) द्वारा मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। विस्तृत मर्ग जांच, मृतिका के पास से मिले सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के आधार पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved