img-fluid

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी को बताया सख्त प्रशासक, बोले- महान नेता

June 20, 2026

नई दिल्ली. अमेरिका के राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की सराहना करते हुए उन्हें एक महान नेता और सख्त प्रशासक बताया। राष्ट्रपति ट्रंप ने एक्सियोस के साथ एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के उन नेताओं में शामिल किया जिनकी वे सबसे ज्यादा सराहना करते हैं। इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने ताकत, कूटनीति और वैश्विक नेतृत्व के मुद्दे पर बात की। इंटरव्यू के दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति ने बार-बार पीएम मोदी की सराहना की। ट्रंप ने पीएम मोदी की उन खूबियों पर बात की जो उनके प्रभावशाली नेतृत्व को दर्शाती हैं। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री के लंबे कार्यकाल, राजनीतिक ताकत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी छवि की ओर इशारा किया।


  • ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया महान नेता
    हाल ही में जी7 समिट में मिले नेताओं के बारे में बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने आमंत्रित किए गए दुनिया के तमाम नेताओं के बीच पीएम मोदी की मौजूदगी को याद किया। ट्रंप ने सरकार के प्रमुखों और देश के नेताओं की मीटिंग के बारे में बताते हुए कहा, ‘भारत के प्रधानमंत्री एक महान इंसान हैं।’ बाद में, जब उनसे पूछा गया कि वह एक महान नेता को कैसे परिभाषित करते हैं, तो ट्रंप ने पीएम मोदी को एक ऐसे देश में राजनीतिक स्थिरता का उदाहरण बताया, जहां पहले के नेतृत्व में बदलाव होते रहे हैं।

    ‘प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व मजबूत’
    ट्रंप ने कहा, ‘मैंने जीवन भर भारत के बारे में जो देखा है, वह यही है कि लोग वहां तेजी से बदलते रहे हैं। कोई वहां छह महीने और फिर एक साल तक रहता था और फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं। वे वहां 12 साल से ज्यादा समय से हैं और बहुत मजबूत हैं।’ ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी शांति के साथ राजनीतिक सख्ती को भी दर्शाते हैं। उन्होंने कहा, ‘वह ऐसा आचरण करते हैं जैसे सब कुछ बहुत शांत है, लेकिन वह शांत स्वाभाव के इंसान नहीं हैं। वह बहुत सख्त इंसान हैं। मैं उन्हें काफी अच्छी तरह जानता हूं।’

    ट्रंप बोले- पीएम मोदी की सबसे ज्यादा इज्जत करते हैं
    बाद में जब उनसे पूछा गया कि कौन से लोग अपनी ताकत और नेतृत्व का इस्तेमाल करने की काबिलियत के लिए सबसे अलग हैं, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का नाम उन ग्लोबल लीडर्स में लिया जिनकी वह सबसे ज्यादा इज्जत करते हैं। ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पीएम मोदी बहुत अच्छे हैं। वे एक बेहतरीन नेता हैं। वहां 1.5 अरब लोग हैं। भारत असल में सबसे बड़ा है।’ ट्रंप ने भारत के हालिया आर्थिक प्रदर्शन का जिक्र किया और अंतरराष्ट्रीय मामलों में पीएम मोदी के नजरिए को इसका क्रेडिट देते हुए कहा, ‘उन्होंने कुछ बहुत अच्छे नंबर्स (आर्थिक नजरिए से) का ऐलान किया है। वह युद्ध से दूर रहते हैं, जो स्मार्ट है।’

    Share:

  • MP: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच तोड़े जा रहे धार्मिक स्थल... जामा मस्जिद में जुटे मुस्लिम, दी चेतावनी

    Sat Jun 20 , 2026
    उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन शहर (Ujjain City) में स्थित जामा मस्जिद (Jama Masjid) में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों का जमावड़ा हुआ। जिसके बाद सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया, इस दौरान मस्जिद के अंदर शहर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved