img-fluid

MP: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच तोड़े जा रहे धार्मिक स्थल… जामा मस्जिद में जुटे मुस्लिम, दी चेतावनी

June 20, 2026

उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन शहर (Ujjain City) में स्थित जामा मस्जिद (Jama Masjid) में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों का जमावड़ा हुआ। जिसके बाद सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया, इस दौरान मस्जिद के अंदर शहर काजी खलीकुर्रहमान (City Qazi Khaliqur Rahman) ने मुस्लिम समाज के लोगों को संबोधित किया और प्रशासन से सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के मद्देनजर शहर में चल रहे चौड़ीकरण और विकास कार्यों के संदर्भ में धार्मिक स्थलों को न छेड़ने की अपील की।

इस दौरान काजी खलीकुर्रहमान ने कहा कि धार्मिक स्थलों को किसी भी तरह से नहीं छेड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण को लेकर हाल ही में मस्जिदें, मजारें और मंदिरों के भी प्रभावित होने की बात सामने आ रही है, जबकि उससे पहले तक कभी इन स्थानों के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई थी, इसलिए उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अब भी ऐसा नहीं होना चाहिए। काजी ने कहा कि यह मुद्दा केवल मुस्लिम समाज का नहीं, बल्कि पूरे शहर की तहजीब और भाईचारे से जुड़ा विषय है। यदि ऐसे हालात बनाए जाते हैं, तो यह शहर की संस्कृति के लिए उचित नहीं होगा।


  • बता दें कि उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें प्रमुख तौर पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसकी जद में कई धार्मिक स्थल भी आ रहे हैं और प्रशासन इन धर्मस्थलों को हटाने या फिर उन्हें कहीं और शिफ्ट करने की तैयारियां कर रहा है।

    मुस्लिम समाज को डर सता रहा है कि सड़क चौड़ीकरण की जद में शहर में स्थित खजूर वाली मस्जिद भी आ सकती है, दरअसल यह मस्जिद सड़क के बीचों बीच है, ऐसे में मुस्लिम समाज को लग रहा है कि प्रशासन उसे भी हटा सकता है, इसी आशंका के चलते उज्जैन की जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए और शहर काजी से बात की।

    इसी दौरान शहर काजी ने समाज के लोगो को संबोधित किया और प्रशासन से सभी के साथ बराबरी का व्यवहार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि किसी एक पक्ष को अधिक महत्व मिले और दूसरे पक्ष को कम। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसी स्थितियों में नुकसान हुआ है और आगे भी ऐसे हालात बनने की आशंका है। इसी दौरान प्रशासन को चेतावनी देते हुए शहर काजी ने एकपक्षीय कार्यवाही ना करने और सभी धर्मों का सम्मान करते हुए सभी को एक ही चश्मे से एक समान देखने की अपील की। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।

    पत्रकारों से बातचीत के दौरान शहर काजी ने कहा कि यह मुद्दा आज का नहीं है, बल्कि लंबे समय से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के भीतर नाराजगी है और यदि हमारी बातों को नहीं समझा गया और चिंताओं पर ध्यान नहीं दिया तो आगे चलकर विरोध और प्रदर्शन करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मुस्लिम समाज को कहीं न कहीं नाइंसाफी की आशंका है। पहले भी ऐसे अवसर आए हैं जब जिम्मेदार लोगों ने कई वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। इसके बावजूद मुस्लिम समाज ने पूरा सहयोग दिया और अपने वादे भी निभाए हैं।

    Share:

  • PM मोदी ने पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर दी बधाई, बोले- 'ये वो राज्य है, जिसने भारत के इतिहास को आकार दिया'

    Sat Jun 20 , 2026
    नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल दिवस (West Bengal Day) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं (greetings) दीं और भारत (India) के निर्माण में पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ने साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्मिकता, विज्ञान, व्यापार, वाणिज्य और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved