img-fluid

राघवी पुलिस द्वारा दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

June 20, 2026

  • विवाद के चलते दामाद ने घटना को दिया अंजाम

उज्जैन। पुलिस ने राघवी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने भाई एवं साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पत्नी को ससुराल न भेजने की बात को लेकर विवाद चल रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महिदपुर जेडेन लिंगजर्पा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी राघवी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह बन्देवार के नेतृत्व में थाना राघवी पुलिस टीम द्वारा दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


  • थाना राघवी क्षेत्रांतर्गत ग्राम महुडीपुरा रोड स्थित खेतों की मेड़ पर एक पुरुष एवं एक महिला के शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना राघवी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। मृतकों की पहचान कालूराम वर्मा पिता पर्वतलाल वर्मा निवासी ग्राम बैलाखेड़ा एवं मंजुबाई शर्मा पति सत्यनारायण शर्मा निवासी ग्राम बैलाखेड़ा के रूप में हुई थी। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की गई। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने अनिल पिता आनंदीलाल निवासी ग्राम बरखेड़ा बुजुर्ग, कालूराम पिता आनंदीलाल निवासी ग्राम बरखेड़ा बुजुर्ग को गिरफ्तार किया। मामले में रफीक पिता मुबारक निवासी नवदुर्गा कॉलोनी के पीछे फरार है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता कि मंजूबाई का अवैध संबंध कालूराम वर्मा पिता पर्वतलाल के था। आरोपी अनिल का विवाह मंजुबाई की पुत्री के साथ हुआ था। विवाह के उपरांत उसकी पत्नी बार-बार मायके चली जाती थी। आरोपी द्वारा समझाइश देने के बावजूद मृतिका एवं उसके परिवारजन उसे ससुराल भेजने के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के मध्य लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। उक्त रंजिश एवं आक्रोश के चलते आरोपी अनिल ने अपने भाई कालूराम एवं साथी रफीक के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक मृतिका मंजुबाई तथा कालूराम वर्मा की हत्या करना स्वीकार किया। घटना में शामिल 02 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया, एक फरार आरोपी रफीक तलाश जारी है। मामले के खुलासे में थाना प्रभारी राघवी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह बन्देवार साइबर सेल प्रभारी प्रतीक यादव सहायक, उप निरीक्षक सेवाराम डोडियार, प्रधान आरक्षक प्रेम सबरवाल, प्रधान आरक्षक रविंद्र मंडलोई, प्रधान आरक्षक राजेंद्र चौहान , आर रविंद्र सेंगर,आर अरविंद यादव, आर मुकेश,आर अखिलेश, मआर शीतल ठाकुर, सैनिक महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह ,धर्मेंद्र सिंह एवं अन्य टीम की सराहनीय भूमिका रही।

    Share:

  • बहुराष्ट्रीय कंपनी के कर्मचारी से माँगी 5 लाख की फिरोती...पाँच हजार नगद छीने

    Sat Jun 20 , 2026
    24 घंटों में तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार नागदा। बहुराष्ट्रीय कंपनी के डिप्टी मैनेजर को धमकाकर कर पाँच हजार छीनकर पाँच लाख रुपयों की माँग करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मात्र 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से रुपयों के साथ उपयोग में ली गई मोटरसायकल भी ज़ब्त कर ली गई। बिरलाग्राम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved