
भोपाल। भोपाल (Bhopal) के शैक्षणिक ग्रुप एलएनसीटी (LNCT Group) से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज कर दी है। ईओडब्ल्यूए के एफआईआर दर्ज करने के बाद ईडी ने मामले मे जांच शुरू की है। मंगलवार को ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर जांच शुरू की है। बता दें छात्रों की फीस, स्कॉलरशिप और शिक्षा लोन को निजी कंपनियों को डायवर्ट कर हेराफेरी करने का आरोप है।
ईडी ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) द्वारा दर्ज प्रकरण के बाद मामले को अपने जांच के दायरे में लिया है। आरोप है कि संस्थान ने छात्रों से बस फीस, स्कॉलरशिप वसूला और शिक्षा लोन भी लिया, लेकिन इस राशि का उपयोग शिक्षण संस्थान में लाने के बजाए ग्रुप के संचालक परिवार की निजी कंपनियों में उपयोग किया गया। 200 करोड़ रुपए की गड़बड़ी का अनुमान लगाया गया है। इस मामले में ईओडब्ल्यू द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया था। अब उसी के आधार पर ईडी ने अक्टूबर 2025 में धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
यह पूरा मामला ग्रुप के प्रदेश समेत देश के दूसरे राज्यो में स्थित संस्थानों से भी जुड़ा है। बताया जा रहा है कि उन जगहों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। भोपाल में ईडी एलएनसीटी ग्रुप के वित्तीय दस्तावेजों, बैंक खातों और संबंधित संस्थाओं के रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कर रही है। फिलहाल जांच जारी है और एजेंसियों की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved